scriptकेंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, रमन सिंह ने जताया शोक | Union Minister Amit Shah's elder sister passes away | Patrika News
रायपुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, रमन सिंह ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन पर शोक जताया है।

रायपुरJan 15, 2024 / 05:58 pm

चंदू निर्मलकर

amit_shah_1.jpg
छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन पर शोक जताया है। जानकारी के अनुसारक राजेश्वरी बेन फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। आज उपचार के दौरान सांस थम गई। निधन की खबर से बीजेपी में शोक की लहर है।
रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के मुंबई में दिवंगत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा से उबरने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति
यह भी पढ़ें

CG Tourism : उत्तराखंड की वादियां छत्तीसगढ़ में… मलांगीर ने चित्रकोट और कांगेर घाटी को पिछे छोड़ा, तस्वीरों में देंखें खूबसूरती

शोक के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अगले 2 दिन के प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 65 साल की राजेश्वरी बेन ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। बताया गया कि कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक महीना पहले उन्हें दिक्कत बढ़ने पर अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था।

Hindi News/ Raipur / केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, रमन सिंह ने जताया शोक

ट्रेंडिंग वीडियो