scriptसावन 2023 : आस्था से छलके शिवालय, सवा लाख बातियों से हुई खारुन की महाआरती | Sawan 2023 : Mahaarti of Kharun was performed with 1.25 lakh wicks | Patrika News
रायपुर

सावन 2023 : आस्था से छलके शिवालय, सवा लाख बातियों से हुई खारुन की महाआरती

Sawan 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह से शाम तक माहौल शिव भक्तिमय था।

रायपुरAug 29, 2023 / 11:26 am

Kanakdurga jha

खारुन की महाआरती

खारुन की महाआरती

Sawan 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह से शाम तक माहौल शिव भक्तिमय था। इस पावन मौके पर शहर के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव में महाकालेश्वर स्वरूप और महादेवघाट में हटकेश्वरनाथ में कृष्ण कन्हैया के दर्शन किए। शाम को सवा लाख बातियों से खारुन की महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोम प्रदोष के विशेष संयोग में भगवान भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए तांता लगा।
यह भी पढ़ें : डेंगू ही नहीं अब उल्टी दस्त का भी छाया कहर, कोंडागांव में 4 ग्रामीणों की मौत, पसरा मातम

सुबह से राजधानी ऊं नम: शिवाय की मंत्रों से गुंजित हुई। महादेवघाट में आस्था का सैलाब था। भक्तिभाव की इस अविरल प्रवाह के साथ अधिकमास और शुद्ध सावन मास का समापन हुआ। समग्र ब्राह्मण समाज ने पुरानी बस्ती महामाया मंदिर के सत्संग हॉल में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे में लोगों ने प्रसाद लिया।
यह भी पढ़ें : शिक्षकों की कमी से छात्र हुए आक्रोशित, चक्काजाम कर जताया विरोध, देखें VIDEO

ब्रह्मलोक आश्रम

विश्व जागृति मिशन के सुनील सचदेवा एवं मीडिया प्रभारी अश्विनी विग ने बताया, परसदा के ब्रह्मलोक आश्रम में संस्थापक सुधांशु महाराज के मार्गदर्शन में निर्मित हो रहे मानसरोवर आदि स्थल पर शिव शक्ति स्थल पर 58 दिनों से चल रहा महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। सोमवार को रुद्राभिषेक के यजमान जयशंकर अग्रवाल सपरिवार रुद्राभिषेक संपन्न किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
यह भी पढ़ें : RTI से विद्यार्थियों को इस दिन मिलेगा प्रवेश, 50 हजार से अधिक सीटों पर निकलेगी लॉटरी

 हटकेश्वरनाथ में कृष्ण कन्हैया के दर्शन
खारुन मैया के जयकारे से गूंजा महादेवघाट

शाम को सवा लाख बातियों से खारुन नदी की महाआरती करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। खारुन यूथ सोशल आर्गनाइजेशन संस्था के संरक्षक एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी ने बताया कि जीवनरेखा खारुन नदी के संरक्षण के लिए महाआरती एवं दीपदान 11 पंडितों के सस्वर मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों को मतदान करने शपथ भी दिलाई गई। संस्था द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाज़ी और प्रसादी वितरण भी किया गया।
हटकेश्वरनाथ में कन्हैया के किए दर्शन

Hindi News / Raipur / सावन 2023 : आस्था से छलके शिवालय, सवा लाख बातियों से हुई खारुन की महाआरती

ट्रेंडिंग वीडियो