रायपुर

President in CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आएंगी रायपुर, दो दिनों में चार दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

President in CG Visit: रायपुर शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वे 25 अक्टूूबर को एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

रायपुरOct 25, 2024 / 07:50 am

Shradha Jaiswal

President in CG Visit: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वे 25 अक्टूूबर को एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दिन पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई और आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
President in CG Visit: राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनके कार्यक्रम को लेकर रायपुर और भिलाई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति जिन रूट से गुजरेंगी और जहां उनका कार्यक्रम होगा, उन रास्तों को सील कर दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है, ताकि आम जनता को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
यह भी पढ़ें

President in CG Visit: राष्ट्रपति के आगमन पर सड़कों की दिवाली, बंद पड़ी 500 स्ट्रीट लाइटें जगमग उठी

President in CG Visit: आज इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

बताया जाता है कि राष्ट्रपति 25 अक्टूबर की सुबह 11.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल, सीएम सहित अन्य वरिष्ठजन राष्ट्रपति की अगुवानी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति सीधे एम्स के लिए रवाना होंगी। यहां सुबह 11.45 से एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां 514 विद्यार्थियों को डिग्री और 10 को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी और वहां लांच करेंगी।
इसके बाद राजभवन से दोपहर 3 बजे एनआईटी के लिए रवाना होंगी और यहां एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारेाह में शामिल होंगी। यहां 1269 विद्यार्थियों को डिग्री और 32 को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। यहां से सीधे वे शाम 4.30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन के लिए रवाना होंगी। यहां वे आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। यहां से शाम 6 बजे राजभवन के लिए जाएंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।
यह भी पढ़ें

President in CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में, इन रास्तों को किया डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

कल मंदिर दर्शन से शुरूआत, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

बताया जाता है कि राष्ट्रपति 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद वे सीधे एयरपोर्ट जाकर हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी। यहां वे सुबह 11.05 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
यहां वे 396 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति वापस रायपुर आएंगी और राजभवन में लांच करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 3.50 बजे से आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Hindi News / Raipur / President in CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आएंगी रायपुर, दो दिनों में चार दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.