रायपुर

Online Fraud: ले डूबा क्विक प्रॉफिट का लालच, टेलीग्राम के जरिए 3 लाख से अधिक की ठगी, आप भी रहें सावधान

Online Fraud: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच ठगों ने अब पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर भी लोगों को ठगना आरंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार युवा से लेकर विभिन्‍न आयु वर्ग के लोग ठगों के झांसे में आ चुके हैं और अपनी मोटी राशि गंवा चुके हैं।

रायपुरOct 18, 2024 / 08:48 am

Khyati Parihar

Online Fraud: नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ऑनलाइन जॉब के नाम पर युवाओं को ठग रहे हैं। राजेंद्र नगर इलाके के एक युवक के साथ इसी तरह से ठगी हो गई। उनसे 3.96 लाख से अधिक राशि ठग लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक अमलीडीह निवासी लिलित पटेल के मोबाइल में टेलीग्राम मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने अपना नाम सादिया चौधरी बताया था। उसने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने के लिए पूछा था। लिलित ने इस पर सहमति जताई। इसके बाद काव्या नाम की युवती ने दूसरा लिंक भेजा। इससे वह टेलीग्राम के एक अन्य ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद उसे प्रेस्टीज कंपनी को प्रमोट करने के लिए कहा। इसके लिए पहले 10 हजार रुपए जमा करना होगा। इसके बाद कमीशन के साथ पूरी राशि वापस करने का दावा किया गया।
यह भी पढ़ें

CG Fraud News: मैं सेल्स मैनेजर हूं….यह कहकर किसान से की 11 लाख से अधिक की ठगी, इस तरह लगाया चूना

पीडि़त उनके झांसे में आ गया। उसने पहले 10 हजार रुपए जमा किया। इसके बाद उसे टास्क दिए गए। दो दिन टास्क पूरा करने पर कुल 14 हजार रुपए उन्हें वापस मिला। इसके बाद उसे 50 हजार, 1 लाख, 2 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा गया। उसके ग्रुप के अन्य मेंबर पैसा जमा करने के बाद मुनाफे की राशि मिलने की स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करने लगे।
यह देखकर लिलित भी उसमें पैसा लगाने लगा। इस दौरान लग्जरी एक्सप्लोर आया, जिसमें उसे 81 हजार और 2.14 लाख रुपए जमा करना पड़ा। इस तरह साइबर ठगों ने उससे कुल 3 लाख 96 हजार 150 रुपए जमा करवा लिए थे। इसके बाद फिर उनसे 7.5 लाख रुपए जमा करने कहा गया। इससे उसे साइबर ठगी होने का शक हुआ। इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

बेमेतरा से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑडिट के दौरान खाते से 9 लाख से अधिक की राशि का घपला किया गया है। यहां पढ़े पूरी खबर…
2. एक-दो नहीं, पूरे 32 जामताड़ा…देश के 8 राज्य बने साइबर क्राइम का गढ़

छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध के प्रकरण तेजी के साथ बढ़े हैं। शुरुआत में झारखंड के जामताडा़ जिले में ठगी करने वाला गिरोह चल रहा था। लेकिन, अब यह देशभर के 7 राज्यों के 20 शहरों तक फैल चुका है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Hindi News / Raipur / Online Fraud: ले डूबा क्विक प्रॉफिट का लालच, टेलीग्राम के जरिए 3 लाख से अधिक की ठगी, आप भी रहें सावधान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.