रायपुर

Navratri Puja 2023 : एक चिंगारी.. 10 हजार दीपों से जगमग महामाया का आंगन, अनेक रूपों में दर्शन देंगी मां दुर्गा

Navratri Puja 2023 : शक्ति की भक्ति में शहर लीन होने के लिए तैयार है।

रायपुरOct 16, 2023 / 07:45 am

Kanakdurga jha

रायपुर. Navratri Puja 2023 : शक्ति की भक्ति में शहर लीन होने के लिए तैयार है। नवरात्रि पर्व पर मातारानी का दरबार सज गया है। पहले दिन रविवार को अभिजीत मुहूर्त में घरों से लेकर देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। शहर के पुराने महामाया मंदिर में आज भी प्राचीन परंपरा जीवंत है। पौराणिक परंपरा का पालन करते हुए चकमक पत्थर के टुकड़ों को आपस में रगड़ने से निकली चिंगारी से सबसे पहले माता की प्रधान ज्योति जलाई गई। फिर बारी-बारी से 10 हजार 484 मनोकामना ज्योति जमगम की गई। देवी मंदिरों के साथ ही मां दुर्गा की मूर्तियां बाजे-गाजे से लाने के लिए दिनभर धूम रही।
यह भी पढ़ें : डेंगू को लेकर अभी तक सर्तक नहीं हुआ है जशपुर का जिला अस्पताल, मिल चुके 8 मरीज


नवरात्रि पर्व की प्रतिपदा तिथि का व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने आरती-पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। देवी मंदिरों में अभिषेक, श्रृंगार कर शंख ध्वनि और बैंडबाजे के साथ हुई। आरती के समय सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नारियल, चुनरी, फल, पुष्प अर्पित करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पुरानी बस्ती महामाया मंदिर, कालीमाता मंदिर, शीतला माता, दंतेश्वरी माता, बंजारी माता मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कराए हैं। नौ दिनों तक जसगीत, जगराता और गरबा-डांडियां की धूम जगह-जगह रहेगी।
यह भी पढ़ें : लक्ष्य से ज्यादा कर्ज : 46 हजार किसानों ने लिया 180 करोड़ ऋण


विदेश में रहने वाले के नाम की भी ज्योति

प्राचीन महामाया मंदिर में देश-विदेश में रहने वालों की भी आस्था जुड़ी हुई है। पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार जिन लोगों के परिजन विदेश में रहने लगे हैं, उनके नाम पर मनोकामना ज्योति का पंजीयन कराया। चुनावी मौसम होने से नेता भी माता के शरण में पहुंच रहे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूजन में शामिल हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अष्ट और चार भुजी मां दुर्गा ज्यादातर स्थानों में विराजीं

आकर्षक ढंग से सजी झांकियों और पूजा पंडालों में देर रात तक मां दुर्गा की अनेक रूपों में प्रतिमा विराजने का सिलसिला चला। आरती-पूजन में मोहल्ले और कॉलोनी के लोग शामिल हुए। सबसे अधिक अष्टभुजी और चार भुजी शेरावाली श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी।
यह भी पढ़ें : जिले के 22 हजार 937 सार्वजनिक व निजी संपत्तियों का किया विरूपण


शंकराचार्य आश्रम में स्फटिक मणि की एक मात्र मूर्ति

बोरियाकला शंकराचार्य आश्रम में राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा मंदिर मनोकामना ज्योति से जगमगाने लगा है। आश्रम के प्रमुख डॉ. इंदु भवानंद महाराज ने बताया कि पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का श्री विग्रह स्फटिक मणि मूर्ति एकमात्र स्थापित है। शंकराचार्य महाराज के 20 वर्ष के प्रयास के बाद यह मूर्ति बनकर तैयार हुई जो राजधानी में स्थापित की गई। स्फटिक मणि की मूर्ति के दर्शन करने से धन-धान्य, सुख की प्राप्ति होती है। स्फटिक मणि से निर्मित माता के विग्रह का प्रतिदिन श्रीयंत्र का नवावरण पूजन होगा, कमल से अर्चन व रतन की पुष्पांजलि दी जाएगी। विशेष पूजन में तारिणी तिवारी, विवेक महर्षि, अनिल पांडे, जीएस चौहान, भुनेश्वर यादव, सीएमओ माना राजेश्वरी पटेल, विमल, पूनम शर्मा, एलपी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गिफ्ट की निगरानी करने तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वाड


21 महिलाओं को दुर्गा शक्ति सम्मान

नवरात्रि पर्व के पहले दिन बेटी बचाओ मंच रायपुर जोन एवं डंगनिया क्षेत्र में 21 महिलाओं को दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि नारी सशक्तीकरण के लिए आवाज उठाने, नारी हितों को संरक्षण देने, छेड़छाड़ तथा नशा के विरोध में लगातार ये महिलाएं कार्य कर रही हैं। डंगनिया बाजार चौक स्थित संतोषी मंदिर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य रूप से निर्मला शर्मा, कृष्णा वर्मा, मृणालिनी मिश्रा, लीला रहंगडाले, वैजयंती चतुर्वेदी, संतोषी जैतवार, पुष्पा साहू, अनिता शुक्ला, हेमा यादव , मंजू मिश्रा, अंजलि ध्रुव, अर्चना झा, शैली शर्मा, रेणु साहू ,घनेश्वरी एडे, दमयंती ठाकरे, दिव्या शुक्ला, संगीता शर्मा, खिलेश्वरी जायसवाल, सुषमा चंद्राकर शामिल रहीं।

Hindi News / Raipur / Navratri Puja 2023 : एक चिंगारी.. 10 हजार दीपों से जगमग महामाया का आंगन, अनेक रूपों में दर्शन देंगी मां दुर्गा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.