रायपुर

Nautapa 2024: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे के लिए लू का अलर्ट, ये हैं साल के सबसे गर्म दिन, 47 पार पहुंचेगा पारा

Nautapa 2024: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे के लिए लू का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

रायपुरMay 27, 2024 / 01:36 pm

Kanakdurga jha

Nautapa 2024: उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटो में प्रदेश का औसत पारा 3 डिग्री तक बढ़ गया है। अगले दो दिनों में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 मई रात्रि तक, उष्ण रात्रि रहने की संभावना है। 29 मई तक ग्रीष्म लहर (मध्य छत्तीसगढ़ में) चलने की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

Cyclone Remal Live Updates: रेमल तूफान ने मचाई तबाही, देशभर में 800 फ्लाइट्स रद्द, यहां सबसे ज्यादा प्रभाव

Nautapa 2024: लू के लिए येलो अलर्ट जारी

रविवार को अधिकतम तापमान बेमेतरा में 44.1 डिग्री और जांजगीर- चांपा में 43.8 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि 27 व 28 मई को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने की संभावना बनी हुई है। कई जिलों में पारा 45 डिग्री से भी पार हो सकता है। इसके अलावा 29 व 30 मई को गर्मी अपने चरम में रहने की संभावना है। साथ ही रात में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Nautapa 2024
Nautapa 2024: 72 घंटे के लिए लू के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Nautapa 2024: आज यहां के लिए चेतावनी

सोमवार को प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाज़ार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों में ग्रीष्म लहर चल सकती है।

Hindi News / Raipur / Nautapa 2024: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे के लिए लू का अलर्ट, ये हैं साल के सबसे गर्म दिन, 47 पार पहुंचेगा पारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.