रायपुर

Monsoon Update: बारिश ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 15 अक्टूबर तक फिर लौट सकता है मानसून, जानें अपडेट..

Monsoon Update: मानसून की विदाई हो गई है.. लेकिन 15 अक्टूबर तक फिर वेदर बदलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस साल की बारिश ने बीते 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रायपुरOct 01, 2024 / 04:35 pm

Laxmi Vishwakarma

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस मानसूनी सीजन में 1231.7 मिमी पानी गिरा है, जो एक रिकॉर्ड है। 30 सितंबर को मानसूनी सीजन भी खत्म हो गया। 1 जून से 4 माह तक चले मानसूनी सीजन में प्रदेश में जमकर वर्षा हुई।

Monsoon Update इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 2388.9 मिमी हुई, जो सामान्य से 75 फीसदी ज्यादा है। वहां सामान्य रूप से 1368.9 मिमी पानी गिरता है। प्रदेश में केवल 5 जिलों बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व सरगुजा में सामान्य से कम बारिश हुई है। बाकी 28 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
प्रदेश में सोमवार को मानसूनी सीजन खत्म हो गया, लेकिन मानसून की वापसी नहीं हुई है। आगामी 2 से 3 दिनों तक बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। (Monsoon Update) राजधानी समेत कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। रायपुर में महज 3.1 मिमी पानी गिरा। वहीं पोड़ी, बछरा, तोकापाल में 20, बेलरगााँव, जगदलपुर व खड़गवां में 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई।

15 अक्टूबर के आसपास लौट सकता मानसून

Monsoon Update: कुछ स्थानों पर इससे कम पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के कुछ हिस्सों से लौट रहा है। छत्तीसगढ़ में अभी मानसून की वापसी शुरू नहीं हुई है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून लौट सकता है। इन दिनों हो रही बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे खड़ी फसल गिर रही है और धान की बालियां भी झड़ रही है।

20 साल में मानसून का लेखा-जोखा

Monsoon Update: वर्ष तारीख कुल बारिश

2024 08 जून 1231.7

2023 21 जून 1050.3

2022 13 जून 1075.6

2021 11 जून 1107.7

2020 12 जून 1101.0
2019 22 जून 1095.0

2018 26 जून 1005.0

2017 21 जून 842.9

2016 17 जून 1112.1

2015 14 जून 959.6

2014 19 जून 1129.9

2013 09 जून 1229.0
2012 18 जून 1230.7

2011 17 जून 1212.2

2010 17 जून 1060.6

2009 27 जून 890.0

2008 12 जून 892.8

2007 24 जून 1014.5

2006 24 जून 960.9 बारिश मिमी में

Hindi News / Raipur / Monsoon Update: बारिश ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 15 अक्टूबर तक फिर लौट सकता है मानसून, जानें अपडेट..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.