bell-icon-header
रायपुर

Monsoon Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश…वज्रपात की संभावना

Monsoon Rain Alert: अभी 2 दिनों तक तेज वज्रपात, गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शनिवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

रायपुरJun 23, 2024 / 06:28 am

Khyati Parihar

Monsoon Rain Alert: दक्षिण पश्चिम मानसून पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया है। अब सरगुजा संभाग की ओर बढ़ रहा है। अहम बात यह है कि मानसून रायपुर को पार कर चुका है, लेकिन अभी तक यहां झमाझम बारिश नहीं हुई है।
हवा में नमी की मात्रा 90 फीसदी तक पहुंच गई है। आसमान में बादल भी 70 प्रतिशत तक हैं, इसे बाद भी शुक्रवार को दिन में बारिश नहीं हुई। देर शाम तेज हवा चलने से लोगों को (Monsoon 2024) राहत मिली। हालांकि, दिन का पारा अभी 7 डिग्री तक कम हो गया है।
Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के और अधिक क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। 23 से 25 तक वर्षा की गतिविधि में थोडी कमी रह सकती है। इसके बाद झमाझम बारिश के आसार हैं। अभी 2 दिनों तक तेज वज्रपात, गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शनिवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: झूम के आया मानसून, 21, 22, 23, 24 जून तक होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Monsoon Rain Alert: बना हुआ है सिस्टम

एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवात उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

Monsoon Rain Alert: वर्षा के मुख्य आंकड़े (मि.मी. में)

खरोरा 100, कवर्धा, आरंग 60, कुसमी, सहसपुर लोहारा, कुकरेल, गिधौरी टुंड्रा, महासमुंद, गंडई, शिवरीनारायण, पंढरिया 50, पुसौर, रायपुर शहर, जांजगीर, धरशिवा, बोदला, लोरमी, रामानुजनगर- 40, साजा, सोनाखान, अहिवारा, ढभरा, तिल्दा, देवभोग, मंदिर हसौद, पिपरिया, घुमका, देवकर, दौरा कोचली, बसना, पल्लारी, कशडोल, पामगढ़, रायपुर, रायगढ़, लाभांडीह, भिंभौरी, बिलासपुर, नवागढ़ 30, भिलाई, माना- रायपुर, पसान, मालखरौदा, सिमगा, पेंड्रा रोड, दुर्ग 20, जैजैपुर, छाल, वांड्रफनगर, सारंगढ़, पाटन, मगरलोड, कुकदूर, राजिम, राजनांदगांव, कुरूद, कोंडागांव, पिथौरा, भखारा, माकड़ी, लटोरी, बलरामपुर, बेरला, गरियाबंद, फरसगांव में 10 मिमी वर्षा हुई।

तापमान पर नजर

जिला – अधि. – न्यू.
रायपुर – 34.9 – 23.6
बिलासपुर – 35.0 – 25.4
पेण्ड्रारोड – 33.7 – 23.4
अंबिकापुर – 35.3 – 24.0
जगदलपुर – 30.3 – 25.5
दुर्ग – 34.2 -24.2
राजनांदगांव – 36.0 – 25.5

Monsoon 2024: अच्छी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते पांच दिनों से मानसून प्रदेश के तटीय हिस्से में अटका हुआ है, लेकिन आज यह आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं दो-चार दिनों में कुछ और हिस्सों में प्री मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में ज्यादातर जिलों में तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: इंतजार हुआ खत्म…यहां मानसून ने ली धमाकेदार एंट्री! कुछ ही घंटों में जमकर बरसेंगे बादल, Alert

Hindi News / Raipur / Monsoon Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश…वज्रपात की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.