रायपुर

Monsoon 2024: आखिर छत्तीसगढ़ में कब होगी झमाझम बारिश? मौसम विभाग ने बताई ये नई तारीख

Monsoon 2024: प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में यही स्थिति है। 17 जून से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं।

रायपुरJun 17, 2024 / 07:23 am

Khyati Parihar

Monsoon 2024: रायपुर में प्री-मानसून बारिश होने के बजाय लू चल रही है। उमस भी ज्यादा है। इस कारण लोग परेशान हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में यही स्थिति है। 17 जून से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान पिछले 10 सालों में कोई रिकार्ड नहीं है। बारिश होने से अधिक तापमान का अहसास कम होता था। इस बार प्री-मानसूनी बारिश तो छोड़िए बौछारें भी नहीं पड़ रही हैं। इसलिए राजधानी में लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है।
Monsoon 2024: सुबह हवा में आर्द्रता की मात्रा 56 तो शाम को केवल 41 फीसदी रही। बिलासपुर, माना, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में भी लू चल रही है। दुर्ग, जगदलपुर व राजनांदगांव में थोड़ी राहत है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 6.8 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 से 2.6 डिग्री ज्यादा है।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून का अटैक, आज से इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश…IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2024: डौंडीलोहारा व मोहला में हुई तेज बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान डौंडीलोहारा व मोहला में तेज बारिश हुई। दोनों स्थानों पर 4-4 सेमी पानी बरस गया। मैनपुर में 3, बलरामपुर, अंबागढ़ चौकी, भानुप्रतापपुर, राजनांदगांव व बालोद में 2-2 तथा गुंडरदेही में एक सेमी पानी गिरा। जहां पानी गिर रहा है, वहां पर किसान खेतों की अकरस जुताई कर रहे हैं। इससे खरपतवार को नष्ट करने में मदद मिलेगी। नियमित बारिश होने के बाद किसान धान की बोआई करेंगे। साथ ही, रोपाई के लिए थरहा भी डालेंगे।

Monsoon Update 2024: पिछले 10 साल में रायपुर का अधिकतम तापमान

वर्ष – तापमान – तारीख

2014 – 45.9 – 09
2015 – 44.9 – 01
2016 – 44.1 – 04
2017 43.8 06
2018 – 41 – 24, 4, 7
2019 – 45.6 – 06
2020 – 39.2 – 01
2021 – 41.0 – 01
2022 – 45.1 – 08
2023 – 44.0 – 12
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: 17 जून से मानसून मचाएगा गदर, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी, Yellow अलर्ट जारी

Hindi News / Raipur / Monsoon 2024: आखिर छत्तीसगढ़ में कब होगी झमाझम बारिश? मौसम विभाग ने बताई ये नई तारीख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.