यह भी पढ़ें
Monsoon 2024: आज से दिखेगा मानसून का असर, सभी जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert
यहां सक्रीय है मानसून
बता दें कि मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon 2024) की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। शुक्रवार को बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात की भी संभावना है।