रायपुर

रायपुर का मास्टर प्लान 2031: जनसंख्या को देखते हुए बनाई गई योजना, 30 से 50 फीट चौड़ा होगा सड़क

मध्य क्षेत्र में कुल 76 सड़कों का चिन्हांकन किया गया था। इन सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव था। भूमि अधिग्रहण की बाधाओं और अन्य समस्याओं के कारण इन प्रस्तावों को पूरा नहीं किया जा सका, लेकिन अब फिर से नए मास्टर प्लान में इन सड़कों का प्रस्ताव तैयार करने की आवश्यकता है।

रायपुरNov 13, 2022 / 05:19 pm

CG Desk

रायपुर शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए शहर के भीतर 70 सड़कों को बनाने व चौड़ीकरण का प्लान तैयार किया गया है। इनमें से अधिकांश सड़कों का मास्टर प्लान 2021 में अलग-अलग आवासीय और कमर्शियल क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण व स्टॉप का प्रस्ताव किया गया था। मध्य क्षेत्र में कुल 76 सड़कों का चिन्हांकन किया गया था। इन सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव था। भूमि अधिग्रहण की बाधाओं और अन्य समस्याओं के कारण इन प्रस्तावों को पूरा नहीं किया जा सका, लेकिन अब फिर से नए मास्टर प्लान में इन सड़कों का प्रस्ताव तैयार करने की आवश्यकता है। यातायात उपयोग के अंतर्गत कुल 197500 हेक्टेयर भूमि का प्रावधान था, लेकिन वर्ष 2021 तक 377033 हेक्टेयर भूमि का विकास हुआ है।

इस प्रकार यातायात उपयोग में मात्र 190.90 प्रतिशत क्रियान्वयन किया जा सका है। मुख्य रूप से न्यू रिंग रोड 4 (रिंग रोड 3 के बजाय), टाटीबंध चौक का विकास हुआ है। विकास योजना 2021 में प्रस्तावित मार्ग संरचना में प्रमुख मार्गों के मुख्य मार्गों का विकास हुआ है। शेष अन्य प्रमुख मार्गों का विकास नहीं हो सका है।

रिंग रोड नंबर चार बनेगी
मास्टर प्लान 2021 में कुल 4 रिंग रोड प्रस्तावित किए गए थे। हालांकि, वर्तमान में केवल रिंग 01 और रिंग 02 बन पाए हैं। रिंग रोड 03 को फिर से प्लान किया गया और इसका नाम बदलकर रिंग रोड 04 कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि मास्टर प्लान 2021 में एमएआर व आरआर सड़कों के समेत 70 नई सड़कें बननी थी, जिसमें से तकरीबन 12 प्रतिशत सड़कों का निर्माण नहीं हुआ न अब संभव है। इसके अलावा 43 फीसदी सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है।

इन क्षेत्रों का बदला है लैंडयूज
अब मास्टर प्लान के तहत बोरियाकला एजुकेशन हब, कचना प्रीमियम रेसिडेंशियल जोन, गिरौद को लॉजिस्टिक हब, टाटीबंध को ट्रांसपोर्टेशन जोन, तिल्दा को नया औद्योगिक क्षेत्र के रुप में डेव्हलप करने की योजना बनाई गई है। इस विकास योजना में अहम भूमिका सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा लैंड यूज में बदलाव किया गया है। यहां से दावा-आपत्ति आ सकती है।

1. एम.आर.क्र. – 1 रायपुर धमतरी छोटी रेल लाईन को स्थानांतरित कर उसके स्थान पर एम.आर.क्र. 1 विकास योजना 2011 में प्रस्तावित किया गया था, उसी को फिर से प्रस्तावित किया जाता है। यह मार्ग गुढ़ियारी अंडर पास से शुरु होकर बिलासपुर मार्ग, बलौदाबाजार मार्ग मुख्य मार्ग क्रमांक 3 एवं रिंग रोड क्रमांक 4 होते हुए निवेश क्षेत्र की सीमा तक बनेगी। चौड़ाई 50 मीटर
2. एम.आर.क्र.- 2 यह मार्ग रायपुर वाल्टेयर रेलवे लाइन के दक्षिण की ओर रेलवे लाइन के समानांतर एमआर क्रमांक 4 एवं जोरा होते हुए निवेश क्षेत्र सीमा तक प्रस्तावित की गयी है। चौड़ाई 30 से 50 मीटर
3. एम.आर.क्र.- 3 एम.आर. क्रमांक 2 से निकलकर वर्तमान शंकर नगर मार्ग रेखांकन के अनुरूप सिविल लाइन होते हुए पुलिस लाइन एवं बूढ़ा तालाब मार्ग से होकर लाखे नगर चौक तक। चौड़ाई 30 मीटर।
4. एम.आर.क्र. – 4 वर्तमान सदर बाजार रोड़ से आजाद चौक से प्रारंभ होकर कटोरा तालाब होते हुए रिंग मार्ग क्रमांक 1 अशोका मिलेनियम के निकट तक। 18 से 30 मीटर करना।
5. एम.आर.क्र. – 5 पैराडाइज होटल के समीप से प्रारंभ होकर पश्चिम दिशा में बाईपास रेल मार्ग पर एमआर क्रमांक 18 को मिलेगा, उसके पश्चात गोंदवारा मार्ग को आरआर क्रमांक 2 को पार करते हुए एमआर. क्रमांक 17(ब) तक। 18 मीटर, 2 मीटर, 30 मीटर
6. एम.आर.क्र. – 6 जी.ई. मार्ग पर आमापारा चैक के पास से शुरू होकर उत्तर की ओर वर्तमान मार्ग से तेलघानी नाका रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए एम.आर. क्रमांक 18 को पार कर रिंग रोड क्रमांक 2 को जोड़ते हुए एम.आर. क्रमांक 5 में मिलेगा। 24 से 30 मीटर किया जाएगा।
7. एम.आर.क्र. – 7 रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर वर्तमान जेल रोड, फाफाडीह चौक होते हुए शास्त्री चौक पर मिलेगा। 30 मीटर, 25 मीटर, 30 मीटर।
8. एम.आर.क्र. – 8 शारदा चौक से गुरुनानक चौक होते हुए स्टेशन मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। 20 मीटर।
9. एम.आर.क्र. – 9 चूना भट्टी के निकट वर्तमान रेलवे गुढ़ियारी अंडर पास से शुरू होकर उत्तर की ओर एम.आर क्रमांक 5 को जोड़ते हुए बिलासपुर मार्ग में मिलेगा। 20 मीटर।
10. एम.आर.क्र. – 10 बिलासपुर मार्ग से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर एमआर. क्रमांक 2 को पार कर खाद्य निगम गोदाम के आगे मोवा होते हुए एम.आर. क्रमांक 10 (अ) में मिलेगा। 24 मीटर से 30 मीटर किया जाएगा।
11. एम.आर.क्र. – 10 (अ) एम.आर. क्रमांक 32 से प्रारंभ होकर पूर्व की ओर मुख्य मार्ग क्रमांक 33 से मिलेगा। 30 मीटर
12. एम.आर.क्र. – 10 (ब) एम.आर. क्रमांक 10 से प्रारंभ होकर दक्षिण दिशा में एम.आर. क्रमांक 33 से पूर्व की ओर। 30 मीटर
13. एम.आर.क्र. – 11 बलौदाबाजार मार्ग से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग क्रमांक 2 के समानांतर वाल्टेयर रेलवे लाईन के दूसरी ओर उत्तर की ओर रिंग रोड क्रमांक 4 को पार करते हुए निवेश क्षेत्र की सीमा तक। 30 मीटर, 45 मीटर
14. एम.आर.क्र. – 12 मुख्य मार्ग क्रमांक 3 (बूढ़ातालाब) के समीप मार्ग संगम से प्रारंभ होकर महाराजबंध वर्तमान मार्ग तक रेखण के अनुरूप पश्चिम में खोखो तालाब के दक्षिण से होते हुए एम.आर. क्रमांक 1 को मिलता है। 30 मीटर
15. एम.आर.क्र. – 12 (अ) चंगोराभाठा चैक के समीप से प्रारंभ होकर दक्षिण की ओर वर्तमान मार्ग संरचना के अनुरूप एम.आरक्रमांक 21 से मिलेगा। 30 मीटर।
16. एम.आर.क्र. – 13 पिकाडिली होटल के निकट जी.ई. मार्ग से प्रारंभ होकर वर्तमान कोटा गुढ़ियारी मार्ग – एम.आर. क्रमांक 16 को पार कर वर्तमान गुढ़ियारी अंडर पास में मिलेगा। 30 मीटर।
17. एम.आर.क्र. – 13 (अ) कोटा मार्ग संगम (एम.आर. क्रमांक 13 पर) से प्रारंभ होकर कोटा बस्ती के पूर्व से नहर के किनारे रेलवे लाईन के समानांतर एम.आर. क्रमांक 6 जोड़ेगा। 30 मीटर।
18. एम.आर.क्र. – 14 जी.ई. मार्ग पर आमापारा चैक से प्रारंभ होकर वर्तमान महादेव घाट मार्ग रेखांकन के अनुरूप खारून नदी तक। 24 मीटर, 30 मीटर, 45 मीटर
19. एम.आर.क्र. – 14 (अ) बूढ़ातालाब मार्ग संगम (मुख्य मार्ग क्रमांक 3) से प्रारंभ होकर मठपारा चैक होते हुए एम.आरक्रमांक 27 में मिलता है। 30 मीटर।
20. एम.आर.क्र. – 15 बलौदाबाजार मार्ग (अवंती बाई चैक) से प्रारंभ होकर वर्तमान शंकर नगर पंडरी मार्ग एवं कचना मार्ग के रेखांकन के अनुरूप क्रमागत बढ़ते हुए एम.आर. क्रमांक 23 से निवेश क्षेत्र तक। 30 मीटर से 45 मीटर
21. एम.आर.क्र. – 15 (अ) एम.आर. क्रमांक 15 से प्रारंभ होकर एम.आर क्रमांक 45 को पार करते हुए एमआर क्रमांक को जोड़ता है। 30 मीटर।
22. एम.आर.क्र. – 16 जीई मार्ग को एम.आर. क्रमांक 13 को पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 6 को जोड़ेगा। 18 से 30 मीटर किया जाएगा।
23. एम.आर.क्र. – 16 (अ) बस अड्डा आमानाका से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर रेलवे लाइन पार कर कोटा बस्ती होते हुए कबीर चौक पर मुख्य मार्ग क्रमांक 13 में मिलती है 30 मीटर, 18 मीटर
24. एम.आर.क्र. – 17 टाटीबंध ग्राम के निकट आर.आर.2 से प्रारंभ होकर पश्चिम की ओर वर्तमान मार्ग एक रेखण के अनुरूप आर.आर.3 से निवेश क्षेत्र तक। 30 मीटर
25. एम.आर.क्र. – 17 (अ) आर.आर.3 से प्रारंभ होकर एम.आर.क्र. 17, एमआर. क्रमांक 22 तथा एम.आर. क्रमांक 20 को पार करते हुए ग्राम सरोरा में एम.आर. क्रमांक 5 से मिलेगा। 45 मीटर
26. एम.आर.क्र. – 18 एम.आर. क्रमांक 22 से प्रारंभ होकर पूर्व की ओर बाईपास रेलवे मार्ग के समान्तर बिलासपुर मार्ग को पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 46 एवं एम.आर क्रमांक 47 को जोड़ेगा। 30 मीटर
27. एम.आर.क्र. – 19 वर्तमान बिरगांव, उरला मार्ग जो बिलासपुर मार्ग से प्रारंभ होकर निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
28. एम.आर.क्र. – 20 मुख्य मार्ग क्रमांक 18 से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर आर.आर.2 तक 18 मीटर विकसित मार्ग। आर.आर.2 से आगे आर.आर.3 से मिलेगा। 18 मीटर, 30 मीटर
29. एम.आर.क्र. – 21 एम.आर. क्रमांक 1 से प्रारंभ होकर आर.आर.1 के समानांतर धमतरी मार्ग पार करते हुए महादेवघाट मार्ग में मिलेगा। 45 मीटर
30. एम.आर.क्र. – 22 मोहबा बाजार के पास जी.ई. रोड से प्रारंभ होकर वर्तमान मार्ग रेखांकन के अनुरूप रेलवे लाईन एवं रिंग रोड क्रमांक 2 को पार कर रिंग रोड क्रमांक 3 से निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
31. एम.आर.क्र. – 22 (अ) जी.ई. मार्ग पर एम्स के निकट से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर से रिंग रोड क्रमांक 2 से पहले एमआर. क्रमांक 22 में मिलता है। 30 मीटर
32. एम.आर.क्र. – 23 एम.आर. क्रमांक 11 से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर बलौदाबाजार मार्ग पार कर दलदलसिवनी होते हुए निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
33. एम.आर.क्र. – 24 वी.आई.पी. मार्ग से प्रारंभ होकर एम.आर. क्रमांक 1 से मिलेगा। 30 मीटर
34. एम.आर.क्र. – 24 (अ) एम.आर. क्रमांक 25 से प्रारंभ होकर अमलीडीह मार्ग होते हुए वर्तमान अमलीडीह ग्राम के मार्ग संरचना के अनुरूप वी.आई.पी. मार्ग (माना मार्ग) को जोड़ेगा। 18 मीटर, 24 मीटर
35. एम.आर.क्र. – 25 रिंग रोड क्रमांक 1 (अशोका मिलेनियम के पास) से प्रारंभ होकर पूर्व दिशा में एम.आर. क्रमांक 21को पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 के समांतर परिधीय मार्ग क्रमांक 4 से मिलेगा। 30 मीटर
36. एम.आर.क्र. – 25 (अ) अमलीडीह के निकट से प्रारंभ होकर पूर्व दिशा में एम.आर. क्रमांक 25 के समांतर परिधीय मार्ग क्रमांक 4 से मिलेगा। 30 मीटर
37. एम.आर.क्र. – 26 जी.ई. मार्ग पर विश्वविद्यालय के निकट से प्रारंभ होकर वर्तमान मार्ग संरचना के अनुरूप आर.आर. 1 (सरोना) में मिलेगा। 30 मीटर
38. एम.आर.क्र. – 26 (अ) एम.आर. क्रमांक 26 से निकलकर पश्चिम की ओर आर.आर. 1 में मिलेगा। 30 मीटर
39. एम.आर.क्र. – 27 एम.आर. क्रमांक 3 से नेहरू नगर के निकट से प्रारंभ होकर टिकरापारा होकर रिंग रोड क्रमांक 1 को पार करते हुये भाटागांव में फिल्टर प्लांट तक। 30 मीटर
40. एम.आर.क्र. – 28 बिलासपुर मार्ग पर आकाशवाणी के पास से पूर्व दिशा में रेलवे लाईन पार करते हुये एम.आरक्रमांक 32 एवं एम.आर. क्रमांक 23 को पार कर निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
41. एम.आर.क्र. – 29 भाठागांव मार्ग क्रमांक 27 से प्रारंभ होकर मठपुरैना बस्ती के उत्तर से वर्तमान मार्ग संरचना (नहरनाली मार्ग) के अनुरूप पुराना धमतरी मार्ग पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 35 में मिलेगा। 24 मीटर
42. एम.आर.क्र. – 30 सिद्धार्थ चैक से एम.आर. क्रमांक 4 पार करते हुए निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर, 45 मीटर
43. एम.आर.क्र. – 31 संरचना के अनुरूप निवेश क्षेत्र तक। 18 मीटर, 30 मीटर
44. एम.आर.क्र. – 32 बलौदाबाजार मार्ग से उत्तर की ओर दलदलसिवनी मार्ग से प्रारंभ होकर वर्तमान मार्ग रेखण के अनुरूप एम.आर. क्रमांक 10 पार करते हुए वैगन .आर. क्रमांक 23 में मिलेगा। 30 मीटर
45. एम.आर.क्र. – 33 एम.आर. क्रमांक 11 से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर एम.आर. क्रमांक 23 के समानांतर साइंस सिटी के पास एम.आर. क्रमांक 10 ब को जोड़ेगा। 30 मीटर
46. एम.आर.क्र. – 34 बिलासपुर मार्ग से प्रारंभ होकर खमतराई बैगन आर. क्रमांक 28 में मिलेगा। 30 मीटर
47. एम.आर.क्र. – 35 नहर पर जेल मार्ग से प्रारंभ होकर बस स्टैंड के पीछे की ओर से होते हुए बलौदा बाजार मार्ग पार कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 को पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 3 एवं एम.आर. क्रमांक 1 को पार करते हुए एम.एम.आई. चिकित्सालय के पास धमतरी मार्ग को मिलेगी। 30 मीटर
48. एम.आर.क्र. – 36 बिलासपुर मार्ग पर रावाभाठा ग्राम आबादी के उत्तर की ओर से प्रारंभ होकर सी.एस.आई.डी.सी. के प्रस्तावित मेटल पार्क के लिये अधिग्रहण के लिए अधिसूचित मार्ग से निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
49. एम.आर.क्र. – 36 (अ) ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा से पश्चिम की ओर एमआर. क्रमांक 36 एवं 36 ब को जोड़ेगा। 30 मीटर
50. एम.आर.क्र. – 36 (ब) ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा के दक्षिण से वर्तमान मार्ग रेखण के अनुरूप पश्चिम की ओर निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
51. एम.आर.क्र. – 37 बिलासपुर मार्ग के समानांतर एम.आर. क्रमांक 18 से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर वर्तमान मार्ग तक एक रेखण के अनुरूप आर.आर. क्रमांक 2 को पार कर एम.आर. क्रमांक 19 में मिलता है। 24 मीटर
52. एम.आर.क्र. – 38 एम.आर. क्रमांक 18 से प्रारंभ होकर वर्तमान मार्ग एक रेखण के अनुरूप उत्तर की ओर बिलासपुर मार्ग के समांतर आर.आर. क्रमांक 2 को पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 19 को बस्ती के पास मिलेगा। 24 मीटर
53. एम.आर.क्र. – 39 पुराना धमतरी मार्ग पर ग्राम डूंडा बस्ती के पास से प्रारंभ होकर आर.आर. क्रमांक 4 को पार करते हुए वर्तमान विकसित मार्ग एक रेखण के अनुरूप धमतरी ( राष्ट्रीय राजमार्ग 43) मार्ग में मिलता है। 30 मीटर
54. एम.आर.क्र. – 39 (अ) पुराना धमतरी मार्ग से प्रारंभ होकर वर्तमान कांदुल मार्ग। 30 मीटर
55. एम.आर.क्र. – 40 जी.ई. मार्ग से प्रारंभ होकर दक्षिण की ओर ग्राम फुण्डहर होते हुए वी.आई.पी. (माना) मार्ग पार करते हुये रिंग रोड क्रमांक 4 में मिलता है। 30 मीटर
56. एम.आर.क्र. – 41 महासमुंद मार्ग से (व्ही.आई.पी. मार्ग) प्रारंभ होकर माना विमानतल को जोड़ेगा। 60 मीटर
57. एम.आर.क्र. – 42 जी.ई. रोड से (जोरा से) प्रारंभ होकर उत्तर की ओर एम.आर. क्रमांक 2 में मिलेगा।30 मीटर
58. एम.आर.क्र. – 43 ऊर्जा पार्क के उत्तर की ओर विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस के समीप जी.ई. मार्ग पार कर एमआर. क्रमांक 2 को मिलेगा। उसके पश्चात रेलवे लाईन पार कर उत्तर की ओर निवेश सीमा तक। 30 मीटर
59. एम.आर.क्र. – 44 खारुन नदी पुल से प्रारंभ होकर काठड़ी मार्ग एवं पुराना धमतरी मार्ग पार करते हुए धमतरी मार्ग पर माना बस्ती मार्ग तक। 75 मीटर
60. एम.आर.क्र. – 45 नाली मार्ग होकर एम.आर. क्रमांक 2 को जोड़ेगा। 30 मीटर
61. एम.आर.क्र. – 45 (अ) एम.आर. क्रमांक 45 से प्रारंभ होकर उत्तर की ओर एम.आर. क्रमांक 15 को मिलेगा। 24 मीटर
62. एम.आर.क्र. – 46 ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाटा के उत्तर में बिलासपुर मार्ग से औद्योगिक इकाई के लिये निर्मित वर्तमान मार्ग को क्रमांगत आगे बढ़ते हुए मुख्य मार्ग क्रमांक 18 को मिलेगा। 30 मीटर
63. एम.आर.क्र. – 47 रावाभाटा ग्रामीण आबादी के सामने बिलासपुर मार्ग से प्रारंभ होकर पूर्व दिशा की ओर एम.आर. क्रमांक 18 को मिलता है। 30 मीटर
64. एम.आर.क्र. – 48 खारून नदी के पास ग्राम सरोना के नदी तट से प्रारंभ होकर सरोना एवं रायपुरा होते हुए एम.आर क्रमांक 4 को पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 14 से मिलता है। 30 मीटर
65. एम.आर.क्र. – 48 (अ) एम.आर. क्रमांक 48 (सरोना) से प्रारंभ होकर आरआर. क्रमांक 1 को पार करते हुए एम.आर. क्रमांक 26 अ को डूमरतालाब में जोड़ेगा। 30 मीटर
66. एम.आर.क्र. – 48 (ब) एम.आर. क्रमांक 48 से प्रारंभ होकर एम.आर क्रमांक 48 को सरोना बस्ती के पास जोड़ता है। 30 मीटर
67. एम.आर.क्र. – 49 महादेवघाट के समीप एम.आर. क्रमांक 14 से प्रारंभ होकर वर्तमान मार्ग के अनुरूप एम.आर. क्रमांक 21 को मिलेगा। 30 मीटर
68. एम.आर.क्र. – 50 एम.आर. क्रमांक 49 से प्रारंभ होकर भाठागांव में एम.आर. क्रमांक 27 को जोड़ता है। 30 मीटर
69. एम.आर.क्र. – 51 एम.आर. क्रमांक 21 में भाठागांव तालाब के पास से प्रारंभ होकर रिंग रोड क्रमांक 4 को पार करते हुए निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर
70. एम.आर.क्र. – 52 पुराना धमतरी रोड पर बोरियाखुर्द से प्रारंभ होकर रिंग रोड क्रमांक 4 एवं एम.आर. क्रमांक 44 को पार करते हुए निवेश क्षेत्र सीमा तक। 30 मीटर

Hindi News / Raipur / रायपुर का मास्टर प्लान 2031: जनसंख्या को देखते हुए बनाई गई योजना, 30 से 50 फीट चौड़ा होगा सड़क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.