Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से 14 लोगों की मौत, 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, CM साय ने जताया दुःख
Mahakumbh Stampede Update: महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक भीड़ उमड़ने और धक्का-मुक्की होने से यह स्थिति पैदा हुई। भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल हो गए है।
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में मौनी अमावस्या से पहले देर रात संगम में बड़ा हादसा हो गया। भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल हो गए है। इस घटना को लेकर एक तरफ बवाल मचा हुआ है तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
सीएम साय ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें। मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें।
CM साय का ट्वीट
प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार यानी 28 जनवरी देर रात भगदड़ मच गई। संगम तट पर करीब डेढ़ बजे मची भगदड़ में 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हैं। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने बुधवार(29 जनवरी) को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है।
अपनों को तलाशते रहे परिजन
भगदड़ की शुरुआत हुई तो कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। जब भीड़ हटी तो लोग लाशों के बीच अपनों को तलाशते रहे। चारों ओर रोने-चीखने की आवाजें आ रही थीं। अमृत स्नान के पहले ज्यादातर पांटून पुल बंद कर दिए गए थे। ऐसे में लोग जान बचाने के लिए पुल से कूदने लगे। घायलों को जद्दोजहद के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। कई मृतकों के शव जमीन पर पड़े रहे।
Hindi News / Raipur / Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से 14 लोगों की मौत, 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, CM साय ने जताया दुःख