bell-icon-header
रायपुर

Mahadev Satta App: अब CBI के हवाले महादेव सट्टा ऐप की जांच, डिप्टी CM का बड़ा ऐलान…

Mahadev Satta App: साय सरकार ने महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई को सौंप दी है। इससे अब कई बड़े चैन का खुलासा होगा।

रायपुरAug 21, 2024 / 01:33 pm

Laxmi Vishwakarma

Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप की जांच अब CBI करेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महादेव ऐप का मामला सीबीआई को सौंपने जा रही है। करीब 70 थानों में अलग-अलग FIR दर्ज है।
यह भी पढ़ें
CG Cyber Fraud: ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश, बिहार से दबोचे गए 14 आरोपी…

Mahadev Satta App: सीबीआई के हवाले महादेव सट्टा ऐप की जांच

बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो विष्णुदेव सरकार CBI को सौंपने जा रही है। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं।

महादेव सट्टा ऐप क्या है?

महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App) सट्टे के लिए बनाया गया है। इस पर यूजर पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम नाम के लाइव गेम खेलते हैं। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता है। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए ऐप का जाल तेजी से फैला। सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए।
यह भी पढ़ें
CG Anganwadi Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन…

महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर

Mahadev Satta App: महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev Satta App) को कई ब्रांच से चलाया जाता था। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर हैं। वे दुबई से अपनी गतिविधियों का संचालन करते थे। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हर ब्रांच को फ्रेंचाइजी के तौर पर बेचते थे।

Hindi News / Raipur / Mahadev Satta App: अब CBI के हवाले महादेव सट्टा ऐप की जांच, डिप्टी CM का बड़ा ऐलान…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.