bell-icon-header
रायपुर

6 बार की हार का रिकॉर्ड तोड़ने कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को दिया टिकट, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें

लोकसभा 2019 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को रायपुर सीट से मैदान में उतारा है।

रायपुरMar 23, 2019 / 05:29 pm

Deepak Sahu

प्रमोद दुबे

रायपुर. लोकसभा 2019 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को रायपुर सीट से मैदान में उतारा है।प्रमोद दुबे फिलहाल रायपुर के महापौर है।वहीं बीजेपी ने रायपुर सीट से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।रायपुर से बीजेपी के रमेश बैस पिछले 6 लोकसभा चुनावों में लगातार जीतते आ रहे है।आइए जानते है प्रमोद दुबे के राजनीतिक सफर के बारे में…

1. प्रमोद दुबे ने अपना राजनीतिक करियर 1985-1986 में छत्तीसगढ़ कॉलेज छात्र संघ चुनाव से शुरू किया। इस चुनाव को जीतकर वो छात्र संघ के उपाध्यक्ष बने।

2. 1986-1987 ने राज्य स्तरीय छात्र संघ का चुनाव जीतकर पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने।

3. उनके इसी कार्यकाल में इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय को जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से अलग कर स्वायत्त बनाया गया।

4. 1997 से 2000 के दौरान प्रमोद दुबे शहरी एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जिसमें उन्होंने लातूर भूंपक प्रबंधन के लिए स्वेक्छा से काम किया था।

5. 2001 में उन्हें छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया।

6. 2004 से 2009 तक उन्होंने ब्राह्मण पारा वार्ड के पार्षद के रूप में चुने गए। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्र योजना की शुरुआत की।

7. प्रमोद दुबे के पार्षद रहते हुए ब्राम्हण पारा को सफाई के लिए नगर निगम से पुरस्कार भी दिया गया।

8. 2009 में वो शहीद चूड़ामणि वार्ड के पार्षद बने।अपने कार्यकाल में उन्होंने पुलिस स्टेशन का निर्माण करवाया।

9. इसके बाद 2015 चुनावों में वे महापौर पद के लिए खड़े हुए और जीतकर महापौर बने।महापौर रहते हुए उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग, सेन्ट्रल लाइब्रेरी, आउटडोर जिम, स्मार्ट सिटी मिशन, सुभाष स्टेडियम जैसे कई काम कराएं।

10. रायपुर सीट से बीजेपी के रमेश बैस अब तक 7 बार चुनाव जीत चुके है।

Hindi News / Raipur / 6 बार की हार का रिकॉर्ड तोड़ने कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को दिया टिकट, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.