रायपुर

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट में है छत्तीसगढ़ के अरबपति, लिस्ट में 10 लोगों का नाम

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक गैंग ने राजधानी के 10 से ज्यादा कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटाई थी।

रायपुरJun 03, 2024 / 11:14 am

Kanakdurga jha

Lawrence Bishnoi Gang: राजधानी में पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक गैंग ने राजधानी के 10 से ज्यादा कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटाई थी। जानकारी जुटाने के पीछे उनसे वसूली के लिए प्लान बनाना बताया जा रहा है। ये कारोबारी कंस्ट्रक्शन, सराफा और अन्य कारोबार से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें

Lawrence Bishnoi Gang: सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का CG में दहशत, कोयला व्यापारी से मांगा 50 करोड़

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई की छत्तीसगढ़ के कारोबारियों पर नजर

पुलिस ने रविवार को गैंग के शूटर रोहित स्वर्णकार, पप्पू सिंह व अन्य को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू से संबंध होना स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने अमन का नाम भी एफआईआर में जोड़ लिया है। उल्लेखनीय है कि लॉरेंस और अमन अलग-अलग जेल में बंद हैं।

Lawrence Bishnoi Gang
Lawrence Bishnoi Gang

पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी। रायपुर में पकड़े गए चारों आरोपियों को मयंक सिंह के नाम से टॉस्क दिया गया था। पुलिस का दावा है कि मयंक लॉरेंस और अमन के लिए ही काम करता है। उसी ने चारों शूटरों को रायपुर भेजा था। एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी (Lawrence Bishnoi Gang) से वसूली करने में विफल होने के बाद कारोबारी की हत्या के इरादे से चारों रायपुर पहुंचे थे। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी करके चारों को पकड़ लिया था।

Hindi News / Raipur / Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट में है छत्तीसगढ़ के अरबपति, लिस्ट में 10 लोगों का नाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.