bell-icon-header
रायपुर

World Tourism Day: 9 माह में 1 लाख प्लस पर्यटक पहुंचे कौशल्या धाम, म्यूजिकल फाउंटेन बना आकर्षण का केंद्र…

World Tourism Day: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पीआरओ अनुराधा दुबे ने बताया कि साल 2023 में देशभर से 202500 पर्यटक और श्रद्धालु कौशल्याधाम पहुंचे। इसमें 10 विदेशी भी थे। वर्ष 2024 (अब तक) में यह संया 121998 है।

रायपुरSep 27, 2024 / 04:00 pm

Love Sonkar

World Tourism Day: राजधानी से लगे चंदखुरी स्थित कौशल्या धाम माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर है। तीन साल पहले कौशल्या धाम का जोर-शोर से उद्घाटन किया गया था। यहां माता कौशल्या की गोद में भगवान श्रीराम की बाल्य रूप में मूर्ति है। कैपस में म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालांकि यह शनिवार और रविवार शाम ही ओपन रहता है।
यह भी पढ़ें: CG Tourism: पर्यटन स्थलों से दहशत के बादल छटे तो निखरी बस्तर की छिपी खूबसूरती

पर्यटकों का कहना है कि परिसर में कॉटेज और कैफे होने चाहिए, वैसे आसपास रेस्टोरेंट हैं। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पीआरओ अनुराधा दुबे ने बताया कि साल 2023 में देशभर से 202500 पर्यटक और श्रद्धालु कौशल्याधाम पहुंचे। इसमें 10 विदेशी भी थे। वर्ष 2024 (अब तक) में यह संया 121998 है।

क्या है खास?

गार्डन
मंदिर के आसपास सुंदर उद्यान हैं, जहां पर्यटक/ श्रद्धालु शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।

धार्मिक कार्यक्रम
यहां नियमित रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भोजनालय
भक्तों/ श्रद्धालु के लिए प्रसाद और समय-समय पर भोजन की व्यवस्था भी की जाती है।

Hindi News / Raipur / World Tourism Day: 9 माह में 1 लाख प्लस पर्यटक पहुंचे कौशल्या धाम, म्यूजिकल फाउंटेन बना आकर्षण का केंद्र…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.