रायपुर

Karwa Chauth 2024: रोज पति-पत्नी में होते हैं झगड़े, तो आजमाएं ये खास उपाय, दूर होंगी सभी मुश्किलें

Karwa Chauth 2024: तिष शास्त्र के अनुसार यदि आप इस दिन व्रत रखने के अलावा कुछ खास उपाय कर लेती हैं तो जीवन पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बन जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Oct 19, 2024 / 02:01 pm

Khyati Parihar

1/10
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। इस साल, करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में खास उपाय करने से कपल लाइफ में आई कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ खास उपाय के बारे में…
2/10
गोमती चक्र का उपाय: करवा चौथ के दिन आप गोमती चक्र का उपाय फायदेमंद माना जा सकता है। अगर आप और आपके पति के बीच कुछ मनमुटाव है तो करवा चौथ पर 11 गोमती चक्र लेकर उन पर सिंदूर लगाएं। इन गोमती चक्रों को एक लाल पोटली में बांधकर किसी छिपे स्थान पर रख दें। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा से आपके रिश्ते में फिर से प्यार बढ़ जाएगा।
3/10
हल्दी की गांठ का चमत्कार: करवा चौथ के दिन लाल कपड़े में पांच हल्दी की गांठ रखकर भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. घर में धन की आवक बढ़ेगी।
4/10
कर्ज से मिलेगा छुटकारा: अगर कर्ज का बोझ बढ़ गया है तो करवा चौथ के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। फिर गणेश जी की पूजा करने के बाद उनसे कर्ज मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करें। पूजा के बाद ये घी और गुड़ गाय को खिला दें। जल्‍द ही आपको कर्ज से राहत मिलेगी।
5/10
गाय की सेवा का महत्व: यदि आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद हैं, तो करवा चौथ के दिन गाय को बेसन के लड्डू, पांच केले और चना दाल खिलाएं। यह साधारण सा उपाय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा और एक-दूसरे के प्रति भावना को भी बढ़ाएगा।
6/10
अभिषेक करें: करवा चौथ वाले दिन शिवलिंग का दूध के साथ अभिषेक करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और जीवन में आने वाली रुकावटें दूर हो जाती हैं।
7/10
ॐ सों सोमाय नम: का जाप करें: यदि आपका मन किसी बात को लेकर परेशान, मानसिक शांति भंग हो गई है तो करवाचौथ के दिन रात को चांद निकलने के समय ॐ सों सोमाय नम: का जाप करें। ऐसा करने से आपका मन शांत हो जाता है।
8/10
पति-पत्नी का रिश्ता होगा मजबूत: आपके शादीशुदा जीवन में यदि कोई परेशानी आ रही है तो पार्वती नंदन को दूर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बनाकर अर्पित करें। ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही मधुर हो जाता है।
9/10
पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार: यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है, तो करवा चौथ पर पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच ही केले गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े समाप्त होने लगते हैं।
10/10
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Karwa Chauth 2024: रोज पति-पत्नी में होते हैं झगड़े, तो आजमाएं ये खास उपाय, दूर होंगी सभी मुश्किलें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.