bell-icon-header
रायपुर

JP Nadda CG Visit: दिल से, दल से, जुड़ें कमल से… नड्डा ने 60 लाख सदस्य बनाने का दिया टारगेट, देखें Photos

JP Nadda CG Visit: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सदस्यता का टारगेट दस लाख और बढ़ा दिया है। यानी प्रदेश में भाजपा को कुल 60 लाख सदस्य बनाने का नया टारगेट दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

Sep 27, 2024 / 03:46 pm

Khyati Parihar

1/10
JP Nadda In CG: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पांच घंटे गुजारे। इस दौरान उन्होंने रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
2/10
JP Nadda In CG: भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के लिए नया टारगेट दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा को 50 लाख की बजाए 60 लाख सदस्य बनाने को कहा।
3/10
JP Nadda In CG: इस दौरान उन्होंने कहा, हम सबको प्रधानमंत्री के सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से।
4/10
JP Nadda In CG: जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे केनाल रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करने पहुंचे। यहां से वे विधायक कॉलोनी स्थित पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निवास पहुंचे।
5/10
JP Nadda In CG: यहां से वे विधायक कॉलोनी स्थित पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निवास पहुंचे।
6/10
JP Nadda In CG: जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब 20 मिनट उनके निवास पर मौजूद रहे।
7/10
JP Nadda In CG: राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से भाजपा की सदस्यता की अपील की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं।
8/10
JP Nadda In CG: इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। इसलिए अधिक से अधिक संया में युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। सदस्यता कार्यक्रम के बाद वे सीधे युवाओं के बीच एनआईटी के पास स्थित नालंदा परिसर पहुंचे।
9/10
JP Nadda In CG: जेपी नड्डा ने करीब आधे घंटे तक युवाओं से राष्ट्र, समाज और युवा सोच पर बात की।
10/10
JP Nadda In CG: बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / JP Nadda CG Visit: दिल से, दल से, जुड़ें कमल से… नड्डा ने 60 लाख सदस्य बनाने का दिया टारगेट, देखें Photos

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.