यह भी पढ़ें
Stock Market Crash : सेंसेक्स 81,500 से नीचे, निफ्टी भी 24,400 तक गिरा – जानें क्या है कारण
Stock Market Scam: एक ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Stock Market Scam: पुलिस के मुताबिक ग्राम मुनगी निवासी कुबेर वर्मा की भुनेश्वर साहू से पहचान थी। भुनेश्वर ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा होने का झांसा दिया। उसने शेयर ट्रेडिंग पर दोगुना मुनाफा होने का दावा करते हुए अपने दोस्त शत्रुघन वर्मा से मिलवाया। शत्रुघन ने कुबेर से शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 7 लाख रुपए जमा करवाया। कुछ दिन बाद प्रॉफिट की राशि लेने के लिए कुबेर ने भुनेश्वर से संपर्क किया, तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। भुनेश्वर अपने घर में भी नहीं मिला। वह फरार था। शत्रुघन भी फरार था। Stock Market Scam: इसकी शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने शत्रुघन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने भुनेश्वर के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने पीडि़त के 4 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं। भुनेवश्वर और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें