bell-icon-header
रायपुर

Ganesh Utsav 2023: राजधानी में चंद्रयान पर विराजेंगे गणपति जी, कोलकाता के 30 कलाकार तैयार कर रहे 100 फीट का पंडाल

Raipur Ganesh Utsav 2023: देशभर में 18 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत होने वाली है। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित जय भोले ग्रुप इस वर्ष चंद्रयान के थीम पर पंडाल निर्माण करा रहा है।

रायपुरAug 09, 2023 / 11:42 am

Khyati Parihar

कोलकाता के 30 कलाकार

Chhattisgarh Ganesh Utsav 2023: रायपुर। देशभर में 18 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत होने वाली है। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित जय भोले ग्रुप इस वर्ष चंद्रयान के थीम पर पंडाल निर्माण करा रहा है। इसके निर्माण के लिए कोलकाता से 30 से ज्यादा कारीगर 1 अगस्त से पंडाल बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार 17 फीट के शिव रूपी गणपति चंद्रयान पर विराजमान होंगे। वहीं शाम को रंग-बिरंगी लाइटों से पंडाल सजा रहेगा।
Ganesh Utsav 2023: जल भोले ग्रुप में अध्यक्ष कृष्णा साहू व परमवीर सिंह ने बताया कि जैसे मुंबई की सबसे प्रसिद्ध गणपति प्रतिमा ’लालबाग के राजा’ के लिए हर वर्ष अलग-अलग पंड़ाल तैयार किया जाता है। हम विगत 26 वर्षों से भव्य पंडाल तैयार करने के साथ शहीद जवानों की छायाचित्र लगाते हैं। ताकि लोगों को भक्ति के साथ हमारे प्रदेश के वीर शहीदों के बारे में जानकारी हो। इस वर्ष अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 की थीम पर 100 फीट का पंडाल कोलकाता के कारीगरों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। पिछले वर्ष इन्हीं कलाकारों ने टाइटैनिक जहाज का निर्माण किया था।
यह भी पढ़ें

Good News: नंदनवन में शुतुरमुर्ग का बढ़ा कुनबा, डॉक्टरों की निगरानी में अंडों से निकले 4 बच्चे

Hindi News / Raipur / Ganesh Utsav 2023: राजधानी में चंद्रयान पर विराजेंगे गणपति जी, कोलकाता के 30 कलाकार तैयार कर रहे 100 फीट का पंडाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.