रायपुर

Durga Visarjan 2024: दो दिनों तक धूमधाम से चला माँ दुर्गा का विसर्जन, महादेव घाट में लगा भक्तों का मेला देखें तस्वीरें

Durga Visarjan 2024: दुर्गा माँ की प्रतिमा के साथ भगवन गणेश की प्रतिमा को नम आँखों से विदाई दी गई। इस दौरान भक्तों ने जय माता दी के जयकारे के साथ माता की विदाई की।

Oct 14, 2024 / 06:14 pm

Love Sonkar

1/10
रायपुर में 9 दिवसीय नवरात्रि उत्सव का समापन शुक्रवार को ज्योत जवारा विसर्जन के साथ हुआ।
2/10
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला शनिवार से शुरू होकर लगातार रविवार तक जारी रहा।
3/10
शहर के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं और पुरुष की टोली माँ दुर्गा की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने पहुंची।
4/10
रायपुर नगर निगम के अधिकारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सभी तीनों शिफ्ट में गोताखोर भी तैनाती भी की गई थी।
5/10
रायपुर में महादेव घाट विसर्जन कुंड में 4 क्रेन की व्यवस्था की गई है। उनकी मदद से बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया जा रहा है।
6/10
माता के जसगीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए नजदीकी नदी-तालाब तक पहुंचे।
7/10
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहने के साथ ही विसर्जन कुंड के चारों तरफ सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही थी।
8/10
विसर्जन के दौरान पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान मौजूद रहेंगे।
9/10
दुर्गा माँ की प्रतिमा के साथ भगवन गणेश की प्रतिमा को नम आँखों से विदाई दी गई।
10/10
इस दौरान भक्तों ने जय माता दी के जयकारे के साथ माता की विदाई की।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Durga Visarjan 2024: दो दिनों तक धूमधाम से चला माँ दुर्गा का विसर्जन, महादेव घाट में लगा भक्तों का मेला देखें तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.