रायपुर

दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

Diwali Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है। इसी कड़ी में दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। तो आइए जानते हैं आखिर दिवाली की छुट्टी कब रहेगी…

रायपुरOct 20, 2024 / 11:10 am

Khyati Parihar

Diwali Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल दिवाली की तारिख दो दिन बताई जा रही है, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर। ऐसे में छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों के लिए दिक्कत है कि वह कब घर जाने की टिकट बुक कराएं। आइए जानते हैं कि असल में दिवाली की छुट्टी कब है…

12 नवंबर को मिलेगी छुट्टी

भिलाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवंबर को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। बता दें कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है।
यह भी पढ़ें

24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान, स्कूलों में रहेगी छुट्टी? जानें वजह

10 दिसंबर को अवकाश घोषित

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
बता दें कि 1 नवंबर को प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया है। इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी। 1 नवंबर को छुट्टी के आदेश की वजह से कई जिलों में स्थानीय अवकाशों में फेरबदल करना पड़ा है।

इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 12 नवंबर व 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

दीपावली 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक

दिवाली 5 दिन मनाई जाती है। पांच दिनों का ये त्योहार 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर नरक चौदस, 31 अक्टूबर दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने दिवाली के लिए 6 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है, जो 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगा।

Hindi News / Raipur / दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.