रायपुर

Diwali 2024: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है रंगोली, जानिए इतिहास व मान्यता

Diwali 2024: दीपावली का त्योहार भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को लाइट, फूल, दीप और रंगोली जैसी चीजों से सजाते हैं, तो आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं। रंगोली दीपावली पर क्यों बनाते हैं, दीपावली पर रंगोली बनाने के पीछे क्या मान्यता है।

Oct 22, 2024 / 09:26 am

Khyati Parihar

1/9
Diwali 2024: दिवाली के त्योहार पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा इसके पीछे कई अन्य कहानियां भी हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।
2/9
Diwali 2024: रंगोली देवी-देवताओं खासकर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि रंगोली बनाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। रंगोली का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह कला और सुंदरता का भी प्रतीक है।
3/9
Diwali 2024: मान्यता है कि 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान राम सीता और लक्ष्मण सहित अयोध्या नगरी पहुंचे थे। तब अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत के लिए रंगोली बनाई थी और दीप जलाए थे। यही कारण है कि दिवाली में घरों-घर रंगोली बनाई जाती है।
4/9
Diwali 2024: भारतीय पुरातत्व विभाग के अनुसार रंगोली का सबसे पहला साक्ष्य मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सभ्यता से भी जुड़ा है। पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन सभ्यताओं में अल्पना के चिन्ह मिले हैं, जो रंगोली से काफी हद तक समानता रखते हैं।
5/9
Diwali 2024: एक मान्यता यह भी है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं। इससे मां लक्ष्मी की आगमन घर पर होता है और हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।
6/9
Diwali 2024: बता दें कि दिवाली में माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर जी के स्वागत के लिए जब रंगोली बनाई जाती है, तो उसके ऊपर देवी देवता की कृपा बनी रहती है।
7/9
Diwali 2024: रंगोली केवल धार्मिक परंपराओं का ही हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका सांस्कृतिक महत्व भी गहरा है। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की रंगोली बनाई जाती है, जो उस स्थान की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। रंगोली भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसे पीढ़ियों से सहेजा और संजोया जा रहा है।
8/9
Diwali 2024: रंगोली शब्द प्राचीन दृष्टिकोण से संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ रंगों के जरिए भावों को दर्शाना होता है। अब रंगोली बनाने की बात करें, तो रंगोली को फूलों से, रंग से, गुलाल से, एवं आटा से इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है और इसकी डिजाइन दिवाली पूजन में रंगोली लक्ष्मी जी के पद चिन्ह, स्वास्तिक, कमल का फूल, और मोर जैसे कई डिजाइन अपने घर के द्वार पर बनाते हैं।
9/9
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए पत्रिका उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Diwali 2024: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है रंगोली, जानिए इतिहास व मान्यता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.