रायपुर

Dhanteras 2024: धनतेरस पर कर लें ये चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी घर

Dhanteras 2024: हर साल दीपावली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर व धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। कार्तिक महीने के दौरान यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य तौर पर कुछ विशेष खरीदारी की जाती है।

Oct 20, 2024 / 08:52 am

Khyati Parihar

1/7
13 दीपक के उपाय: धनतेरस के दिन संख्या 13 का विशेष महत्व है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर स्नान करने के बाद साफ हाथों से ही घी और तेल के 13 दीपक जरूर जलाएं। यह दीपक आप अपने घर के साथ-साथ बाहर भी जला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आर्थिक लाभ मिलता है बल्कि बीमारियों का डर भी दूर बना रहता है।
2/7
दूर होंगी धन की मुश्किलें: वहीं, जो लोग धन की मुश्किलों से जूझ रहे हैं, उन्हें इस दिन की रात्रि में माता लक्ष्मी के समक्ष एक घी का दीपक जलाना चाहिए। फिर मां को खीर का भोग लगाना चाहिए। फिर कमलगट्टे की माला से उनके वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद आरती से पूजा को समाप्त करें। ऐसा करने से आपके घर पर पूरे साल कभी धन की कमी नहीं होगी।
3/7
जलाएं अखंड दीपक: धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाएं, जिसे दीपावली की रात तक जलाए रखना है। वहीं, अगर आप इस अखंड दीपक को भैया दूज तक जलाएं रखते हैं तो इससे आपको और भी लाभ मिल सकता है। साथ ही ऐसा करने से घर से सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4/7
दूर होगी आर्थिक तंगी: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए धनतेरस पर आप ये उपाय कर सकते हैं। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन एक नया चांदी का सिक्का और पुराने कुछ सामान्य सिक्कों को लेकर उन्हें हल्दी से रंगें। इसके बाद धन की देवी मां लक्ष्मी को ये सिक्के अर्पित कर दें।
5/7
धनतेरस पर धनिया जरूर खरीद कर लाना चाहिए: मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित करें और थोड़ा सा धनिया अपने धन के स्थान पर भी छिड़क दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा हम सभी को सदैव के लिए प्राप्त होगी। धनिए को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ध्‍यान रखें कि इस इस धनिए का प्रयोग खाने में नहीं करना चाहिए दीपावली के बाद इस धनिए को चाहें तो गाय को खिला सकते हैं।
6/7
धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें: नमक आप खुद के पैसों से खरीदें। किसी से उधार या कर्ज लेकर ना खरीदें। किसी से नमक मांग कर ना लाएं। लाए हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. दुख-दर्द, दरिद्रता समाप्त होती है।
7/7
Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। Patrika इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Dhanteras 2024: धनतेरस पर कर लें ये चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.