रायपुर

Crime: मां दुर्गा के पंडाल में मारपीट, युवकों ने महिलाओं पर बरसाए लाठी-डंडे, जमकर मचा बवाल

Crime: नवरात्रि के पहले दिन ही मां दुर्गा के पंडाल में लोगों ने जमकर बवाल कटा। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ, जिसमें महिलाओं पर भी हमला किया गया।

रायपुरOct 04, 2024 / 10:07 am

Laxmi Vishwakarma

Crime: रायपुर विधानसभा इलाके में दुर्गा पंडाल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इसमें महिलाओं को भी चोटें आई। पीड़ित शिकायत लेकर विधानसभा थाने पहुंचे, तो देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। मोहल्ले वाले भी एफआईआर कराने अड़े रहे। तब करीब 12 बजे आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।

Crime: ओरापियों ने महिलाओं से भी की मारपीट

बताया जाता है कि छोटू और दीपक मुख्य आरोपी है। उन्हीं ने दूसरे युवकों को मारपीट करने के लिए बुलाया था। पूरा मामला साइंस सेंटर के पास सेक्टर 8 का बताया जा रहा है। यहां मोहल्ले वालों ने दुर्गा पंडाल लगाया है। (Crime) गुरुवार की शाम करीब 5 बजे टेंट वालों से विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें

Navratri 2024: मां दुर्गा के नौ स्वरूप… जो देती हैं जीवन के ये 9 संदेश, जानिए

इसके बाद आरोपी युवक जिम के 15-20 युवकों लेकर पहुंच गया। (Navratri 2024) फिर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने समिति वालों के साथ महिलाओं से भी मारपीट की। फिर घटना स्थल से भाग निकले।

पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे

Crime: घटना की शिकायत पर डॉयल 112 की टीम मौके पहुंच गई थी। इस दौरान युवक उत्पात मचा रहे थे। सिपाही ने वीडियो बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संख्या अधिक थी। इसके बाद सभी भाग निकले। बाद में पीड़ित विधानसभा थाने पहुंचे, तो एफआईआर में देरी हुई। रात करीब 12 बजे अपराध दर्ज किया गया। वहीं ओरापियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Hindi News / Raipur / Crime: मां दुर्गा के पंडाल में मारपीट, युवकों ने महिलाओं पर बरसाए लाठी-डंडे, जमकर मचा बवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.