18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर की बेटियों ने कर दिया कमाल, गांधियन चैलेंज में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

नीति आयोग ने गांधियन चैलेंज के 30 विजेताओं की घोषणा की रायपुर के जे.आर. दानी गर्ल्स स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब का इनोवेशन दूसरे स्थान पर बापू की 150 वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था गांधियन चैलेंज
less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर की बेटियों ने कर दिया कमाल, गांधियन चैलेंज में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

आरती वर्मा और अंकिता नामदेव

सरकार ने जारी की पानी की रैंकिंग, रायपुर देश में चौथे स्थान पर
[typography_font:18pt]क्लीन वाटर, ड्रिंकिंग वाटर
बापू की 150 वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को आयोजित गांधियन चैलेंज (Gandhian challenge) में रायपुर के जे.आर. दानी गर्ल्स स्कूल के अटल टिंगरिंग लैब (atal tinkering lab) के इनोवेशन 'क्लीन वाटर, ड्रिंकिंग वाटर' (drinking water) को देश में दूसरा स्थान मिला है। दानी गर्ल्स स्कूल की टीचर मधुबाला चौधरी के मार्गदर्शन में कक्षा नौवीं की छात्राओं आरती वर्मा और अंकिता नामदेव ने इसे बनाया।
[typography_font:14pt]विजेताओं की सूची देखने के लिए क्लिक करें-
[typography_font:18pt]तीन हजार अटल टिंगरिंग लैब स्कूलों ने लिया हिस्सा
गांधियन (Gandhian) चैलेंज (challenge) में वैश्विक तपन, बढ़ती हिंसा एवं असहिष्णुता (intolerance) आदि जैसी विश्व की नई चुनौतियों के संदर्भ में गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित समाधानों पर प्रश्न पूछे गए थे। छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों से दो श्रेणियों- कला एवं नवाचार और विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के तहत प्रविष्टियां मांगी गई थीं। इसमें 300 से अधिक बच्चों तथा लगभग 3000 अटल टिंकरिंग लैब स्कूलों के साथ सामुदायिक स्कूलों ने हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से चार गुना ज्यादा फायदा देगी छत्तीसगढ़ की नई हैल्थ स्कीम
[typography_font:18pt]विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत
नीति आयोग (Niti Ayog) के अटल नवाचार मिशन (atal inovation mission) के मिशन निदेशक आर. रामानन के मुताबिक छात्र-छात्राओं में सृजनशीलता एवं नवीन सोच उत्पन्न करने के लिए गांधियन चैलेंज आयोजित किया गया था। विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए माई गॉव (MY GOV) के सीईओ अभिषेक सिंह ने गांधियन चैलेंज अभियान के लिए अटल नवाचार मिशन और यूनिसेफ (Unisef) को धन्यवाद दिया। एआईएम के मिशन निदेशक, भारत में यूनिसेफ के प्रतिनिधि और माई गॉव के सीईओ द्वारा इस चैलेंज के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >अनमोतिन बाई को अब पीएम मोदी के उज्ज्वला गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं