scriptनहीं रहे छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री रामचंद्र सिंहदेव, कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि | Chhattisgarh first Finance Minister Ramchandra Singh Dev passes away | Patrika News
रायपुर

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री रामचंद्र सिंहदेव, कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सिंहदेव का निधन हो गया।

रायपुरJul 20, 2018 / 01:27 pm

Ashish Gupta

Ramchandra Singh Dev

रामचंद्र सिंहदेव के निधन की खबर निकली झूठी, कांग्रेस नेताओं ने कहा – अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सिंहदेव का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार देररात एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कोरिया पैलेस में किया जाएगा।
बतादें कि रामचंद्र सिंहदेव तबीयत खराब होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उन्हें एक के बाद एक दो अटैक आए, जिसके बाद उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने जारी शोक संदेश में कहा है कि रामचन्द्र सिंहदेव अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी लोगों के लिए सादगी और शुचिता के प्रतीक और प्रेरणास्रोत थे।
मुख्यमंत्री ने कहा – तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री और वर्ष 2000 में गठित छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री के रूप में आम जनता की बेहतरी के लिए डॉ. सिंहदेव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
ram chandra singh dev
रामचंद्र सिंहदेव छत्तीसगढ़ की नई सरकार में वित्त मंत्री की भूमिका में थे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई। रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. सिंहदेव की ने स्कूली शिक्षा राजधानी (रायपुर) स्थित राजकुमार कॉलेज से ली।
आगे की पढ़ाई के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए। वहां उनकी मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से हुई। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह उनके कनिष्ठ रूप में कॉलेज में दाखिल हुए थे।
कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कुल 6 बार विधानसभा का चुनाव जीता और मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे। कोरिया के लिए लगातार चिंतन करने वाले डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव बैकुंठपुर से 6 बार विधायक रहे हैं। उन्हें विधानसभा चुनावों का अपराजेय योद्धा जाना जाता रहा है।

Hindi News / Raipur / नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पहले वित्तमंत्री रामचंद्र सिंहदेव, कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

ट्रेंडिंग वीडियो

loader
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.