
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चुनौती, प्रधानमंत्री मोदी अगर सरदार पटेल को मानते हैं तो आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि मोदी अगर सरदार पटेल को मानते हैं तो वे आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएं।
देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।
आरएसएस को लेकर पटेल के विचारों पर अमल करें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद सरदार पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरएसएस के नेताओं ने उनसे माफी मांगी। उसके बाद केवल सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित करने की शर्त पर आरएसएस से प्रतिबंध हटाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर पटेल को मानते हैं तो आरएसएस को लेकर उनके विचारों पर भी अमल करें। आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अगर ऐसा नहीं करते हैं तो वही बात होगी कि वे गांधी को अपनाना चाहते हैं लेकिन गांधी के हत्यारे की निंदा नहीं करेंगे। गोडसे मुर्दाबाद नहीं कहेंगे।
[typography_font:14pt;" >वित्त मंत्री सीतारमण बोली, कंपनियां छत्तीसगढ़ तक सीएसआर गतिविधियां बढ़ाएं
Published on:
01 Nov 2019 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
