रायपुर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दीपक बैज बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष

Chhattisgarh 2023 election : विधानसभा चुनाव 2023 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। लोकसभा संसद दीपक बैज को प्रदेश की कमान दी गई है अब तक प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मोहन मरकाम संभाल रहे थे।

रायपुरJul 13, 2023 / 11:14 am

Aakash Dwivedi

Chhattisgarh 2023 election : रायपुर. विधानसभा चुनाव 2023 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। लोकसभा संसद दीपक बैज को प्रदेश की कमान दी गई है अब तक प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मोहन मरकाम संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल के समाप्त होने के बाद लंबे समय से नए पीसीसी चीफ बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सांसद हैं।
यह भी पढें : monsoon update : अभी-अभी मौसम विभाग से आया बड़ा अपडेट, इन जिलों में होगी तेज बारिश, IMD का पूर्वानुमान

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की छुट्टी कर बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बैज मुख्यमंत्री की पसंद बताए जाते हैं। बुधवार को मौन सत्याग्रह में भी बैज मौजूद थे। बैज सबसे कम उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। वे 14 जुलाई को 42 साल के हो जाएंगे। उनके लिए यह जन्मदिन का बड़ा तोहफा भी है। संगठन ने आदिवासी समाज को ध्यान में देखते हुए आदिवासी को हटाकर आदिवासी को ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस नियुक्ति से मरकाम के समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि चुनाव के कुछ महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है।

Chhattisgarh 2023 election : पार्टी संगठन सचिव के सी वेणुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
कौन हैं दीपक बैज?

Chhattisgarh 2023 election : दीपक बैज बस्तर के आदिवासी नेता हैं. वे ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक (2013 से 2018) रहे हैं. फिलहाल वो बस्तर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, एक्टिव हुआ मानसून, प्रदेश में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी

सीएम बघेल ने दी बधाई


Chhattisgarh 2023 election : बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बैज को नए दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार माना और कहा उन्होंने संगठन का सफल नेतृत्व किया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, मोहन मरकाम ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेहतरीन काम किया है। उनके सफल कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूती मिली है। वहीं मरकाम ने कहा, सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का मुझे सहयोग मिला। इसके लिए आभार है।
https://twitter.com/DeepakBaijINC?ref_src=twsrc%5Etfw
ब्लॉक अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

सांसद बैज वर्ष 2009 में लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद से उनका राजनीतिक कॅरियर हमेशा बढ़ता रहा है। उन्होंने 2013 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। वे 2018 में दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया। मोदी की लहर के बावजूद वो सांसद का चुनाव जीतने में सफल रहे।
दीपक बैज ने व्यक्त किया आभार

संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। सभी को साथ लेकर चलूंगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। लोकसभा चुनाव में भी अधिक सीटें जीतकर हम केन्द्र में भी सरकार बनाएंगे। -दीपक बैज, पीसीसी अध्यक्ष
मरकाम को साजिशन हटाया: अरुण साव

कांग्रेस ने आदिवासी अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ यूज एंड थ्रो का फॉर्मूला अपनाया है। मरकाम लगातार अपनी सरकार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर रहे। विधानसभा में उन्होंने डीएमएफ फंड समेत अनेक भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा किया था। कांग्रेस ने उन्हें साजिश करके पद से हटाया है। यह आदिवासी समाज का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, हार की डर से सीएम को आधी कुर्सी बांटनी पड़ी। अब संगठन के अध्यक्ष को बदला जा रहा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, कांग्रेस में गुटबाजी अपने चरम पर है। इस बदलाव से गुटबाजी और बढ़ेगी।

Hindi News / Raipur / बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दीपक बैज बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.