scriptCG Weather Update: बदलेगी हवा की दिशा, इस सप्ताह गिरेगा पारा | CG Weather: Wind direction will change, mercury will fall this Week | Patrika News
रायपुर

CG Weather Update: बदलेगी हवा की दिशा, इस सप्ताह गिरेगा पारा

CG Weather Update: प्रदेश में हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हवा चलने के कारण कुछ नमी आ रही है।

रायपुरOct 21, 2023 / 10:53 am

Khyati Parihar

Weather Update.

Weather Update.

रायपुर। cg weather Update: प्रदेश में हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हवा चलने के कारण कुछ नमी आ रही है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने लगते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक पारा गिरेगा। इसके अलावा बाकी क्षेत्रों में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है। 21 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा।
उसके असर से हवाओं का रुख उत्तरी होने के आसार हैं। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। बीते वर्षों के आंकड़े देखें तो अक्टूबर माह में 21 से 31 के बीच में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। बीते 10 वषोZं में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में 17 से 21 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। अभी पारा 22.8 डिग्री के आसपास चल रही है। अगले सप्ताह तक पारा 19 डिग्री तक सकता है।
हवाओं का रुख पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। इस वजह से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तरी मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात मौजूद है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इसके प्रभाव से वर्तमान में हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। रात के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव: पहले चरण के चुनाव के लिए 294 उम्मीदवारों ने जमा किए 455 नामांकन

शनिवार रात से बदलने लगेगा मौसम

उधर एक पश्चिमी विक्षोभ अभी ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के आसपास है। इसके शनिवार रात को उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी तापमान में मामूली उतार चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है।
बीते वर्षों का पारा रायपुर का

2022 – 17.7 (31 अक्टूबर)
2021 – 19.4 (22 अक्टूबर)
2020 – 19.8 (31 अक्टूबर)
2019 – 21.6 (25, 26 अक्टूबर)
2018 – 18.5 (28 अक्टूबर)
2017 – 19.8 (31 अक्टूबर)
2016 – 19.6 (21 अक्टूबर)
2015 – 18.9 (31 अक्टूबर)
2014 – 18.5 (30 अक्टूबर)
2013 – 17.6 (30 अक्टूबर)

Hindi News/ Raipur / CG Weather Update: बदलेगी हवा की दिशा, इस सप्ताह गिरेगा पारा

ट्रेंडिंग वीडियो