scriptCG Politics: हरियाणा में भाजपा की जीत पर वन मंत्री बोले- शपथ ग्रहण में कांग्रेसी आएं, हम खिलाएंगे जलेबी | CG Politics: On BJP's victory in Haryana, Forest Minister said - | Patrika News
रायपुर

CG Politics: हरियाणा में भाजपा की जीत पर वन मंत्री बोले- शपथ ग्रहण में कांग्रेसी आएं, हम खिलाएंगे जलेबी

CG Politics: रायपुर शहर में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत की साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है। रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था।

रायपुरOct 10, 2024 / 05:45 pm

Shradha Jaiswal

CG NEWS
CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत की साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है। रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था। कश्यप ने यह भी बताया कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से मिठाइयों के आर्डर देती आ रही है, लेकिन कभी भी उन आर्डर को पूरा नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें

CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले – NDA में फूट, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव

CG Politics: हरियाणा में कांग्रेस के जलेबी ऑर्डर पर भाजपा का तंज

CG Politics: इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों के ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है। इस बार भी उन्होंने जलेबी का ऑर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई। कांग्रेसियों को हम आमंत्रित करते हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आए उस दिन उनको जलेबी खिलाएंगे।
कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे। वही मंत्री कश्यप ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुने जाने को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश में नेता खोजना मुश्किल हो चुका है। कांग्रेस के बड़े नेता ही सर दर्द बन चुके हैं।

Hindi News / Raipur / CG Politics: हरियाणा में भाजपा की जीत पर वन मंत्री बोले- शपथ ग्रहण में कांग्रेसी आएं, हम खिलाएंगे जलेबी

ट्रेंडिंग वीडियो