scriptSuryakumar Yadav व मनु भाकर इस दिन आएंगे रायपुर, वन खेलकूद महोत्सव में करेंगे शिरकत | CG News: Suryakumar Yadav and Manu Bhaker will come to Raipur | Patrika News
रायपुर

Suryakumar Yadav व मनु भाकर इस दिन आएंगे रायपुर, वन खेलकूद महोत्सव में करेंगे शिरकत

Raipur News: भारत की टी-20 टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खेल कूद महोत्सव में शामिल होने खासतौर पर रायपुर आ रहे हैं। ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर पहले ही यहां आने की मंजूरी दे चुकी हैं।

रायपुरOct 12, 2024 / 11:08 am

Khyati Parihar

Raipur News
CG News: अखिल भारतीय वन खेल कूद महोत्सव को 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए 16 अक्टूबर को भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रायपुर आ रहे हैं।
वहीं, समापन अवसर पर ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले महिला निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) आ रही हैं। स्पर्धा का उद्घाटन व समापन समारोह रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खेल प्रतियोगिताएं समेत कई खेल स्पर्धाएं होंगी।

इतने खिलाड़ी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 23 खेलों की 300 विधाओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों का भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें लगभग 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 8 केन्द्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें

पूर्व CM के करीबी केके का बड़ा खेल, रिक्शा और जोमैटो वालों के खातों से 400 करोड़ का किया ट्रांजेक्शन, जानिए कैसे?

जानिए इसके उद्देश्य

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। ताकि सभी राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य परस्पर सामंजस्य और सौहार्द की भावना विकसित हो, साथ ही एकाग्रता, धैर्य और साहस भी बढ़ता है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खेल नियमों एवं मापदंडों का पूर्णतः पालन किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खेल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लिया जाएगा, ताकि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान सभी खेल नियमों एवं मापदंडों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता तरीके से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न की जा सके।
खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को क्रमशः गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रांज मेडल प्रदान किया जाकर उत्कृष्ठता का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही राज्यों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु विनर एवं रनरअप की ट्राफी दी जाती है।

Hindi News / Raipur / Suryakumar Yadav व मनु भाकर इस दिन आएंगे रायपुर, वन खेलकूद महोत्सव में करेंगे शिरकत

ट्रेंडिंग वीडियो