रायपुर

CG News: रायपुर के साइंस कॉलेज में होगा सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन, लोगों में बना गजब का उत्साह…

CG News: 5 और 6 अक्टूबर को साइंस कॉलेज मैदान में सैन्य समारोह होगा। गोरखा रेजिमेंट साहस, बहादुरी और सैन्य परम्परा का प्रतीक है।

Oct 03, 2024 / 12:33 pm

Laxmi Vishwakarma

1/6
CG News: साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सशस्त्र सैन्य समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम का नाम 'नो योर आर्मी' रखा गया है।
2/6
CG News: युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।
3/6
CG News: इसे लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि इसमें टी-90 भीष्म टैंक और आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगने वाली है।
4/6
CG News: इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में खुखरी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। कर्नल अविनाश सिंह बताते हैं, सेना में खुखरी डांस एक पारंपरिक नृत्य है, जो भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट द्वारा किया जाता है।
5/6
CG News: यह नृत्य साहस, बहादुरी और सैन्य परम्परा का प्रतीक है। सैन्य परंपरा को बनाए रखना, साहस और बहादुरी का प्रदर्शन करना, सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना इसकी खासियत है वहीं यह नृत्य सैन्य अनुशासन और एकता का प्रतीक भी माना जाता है।
6/6
CG News: डांस की विशेषताएं: खुखरी: नृत्य में एक छोटा चाकू होता है, जो गोरखा सैनिकों का प्रतीक है।
तेज गति: नृत्य में तेज गति और ऊर्जा के साथ शरीर की गतिविधियां शामिल होती हैं।
समूह नृत्य: नृत्य समूह में किया जाता है, जो एकता का प्रतीक है।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / CG News: रायपुर के साइंस कॉलेज में होगा सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन, लोगों में बना गजब का उत्साह…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.