रायपुर

CG News: 184 निकायों में बनेगा अटल परिसर… हो रही देरी तो अधिकारियों से मांगा जवाब

CG News: रायपुर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर के निकायों में अटल पथ बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए निकायों को अधोसंरचना मद से राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है..

रायपुरOct 10, 2024 / 02:39 pm

Shradha Jaiswal

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर के निकायों में अटल पथ बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए निकायों को अधोसंरचना मद से राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है, लेकिन अधिकांश निकायों में अटल परिसर विकसित करने का काम शुरू नहीं किया गया है। इसे लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने संबंधित निकायों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।
यह भी पढ़ें

CG News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में दिलाई गई शपथ, CM साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण

CG News: अरुण साव ने की थी घोषणा

CG News: बता दें कि विधानसभा में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने अटल परिसर निर्माण करने की घोषणा की थी। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी निकायों को दिशा-निर्देश जारी कर अटल परिसर विकसित करने को कहा था। इसके लिए नगर निगम को 50 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद को 30 लाख रुपए और नगर पंचायत को 20 लाख रुपए अधोसंरचना मद से स्वीकृत किए गए थे।
साथ ही विभाग ने निकायों से कहा था कि निकाय में अटल चौक का नामकरण, अटल परिसर के नाम से करने, चौक पर भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की धातु की मूर्ति लगाने, मूर्ति स्थापना निकाय क्षेत्र के किसी भी मुख्य उद्यान, मुख्य स्थान या मुख्य मार्ग के किनारे स्थापित करने को कहा था, लेकिन अधिकांश निकायों में अटल परिसर बनाने के लिए काम ही शुरू नहीं किया गया है।

184 निकायों में बनना है अटल परिसर

प्रदेश में कुल 184 नगरीय निकाय हैं। इसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की संख्या 122 हैं। इन सभी में अटल परिसर का निर्माण किया जाना है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Raipur / CG News: 184 निकायों में बनेगा अटल परिसर… हो रही देरी तो अधिकारियों से मांगा जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.