रायपुर

CG News: प्रदेश के इन कर्मचारियों के लिए मानदेय का ऐलान, हर महीने हाथ आएगी मोटी सैलरी

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के डेटा एंट्री ऑपरेटरों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए मानदेय का ऐलान किया है

रायपुरOct 17, 2024 / 05:49 pm

चंदू निर्मलकर

CG News: छत्तीसगढ़ में इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 की जगह 14 नवम्बर से होगी। इस बार भी किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की कीमत दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में डेटा एंट्री ऑपरेटरों के वेतन को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

CG News: डेटा एंट्री ऑपरेटरों को मिलेंगे ₹18,420 प्रतिमाह

CG News: कैबिनेट में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सहकारी समितियों में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटरों को 18,420 रुपए प्रतिमाह के मान से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया। इस पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रुपए का व्यय भार आएगा। इसका भुगतान मार्कफेड करेगा।
यह भी पढ़ें

Cabinet Decision: साय कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, 14 नवंबर से होगी धान खरीदी, डाटा एंट्री ऑपरेटरों को मिलेगी इतनी सैलरी

कस्टम मिलिंग की नीति को मंजूरी

धान खरीदी की नीति के साथ कस्टम मिलिंग की नीति को भी मंजूरी दी गई है। इसके मुताबिक राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

मीसा बंदियों की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

कैबिनेट ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डीआईआर राजनीतिक या सामाजिक कारणों से निरुद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। इसके अलावा अंत्येष्टि के लिए उनके परिवार को 25 हजार की सहायता राशि भी दी जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में 350 से अधिक मीसाबंदी हैं।

कैबिनेट के अन्य निर्णय

– राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 49 प्रकरण कोर्ट से वापस लिए जाएंगे।

– सूबेदार,उप निरीक्षक संवर्ग व प्लाटून कमांड के अभ्यार्थियों को आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी।
– पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति करेगी पेयजल व्यवस्था का संचालन।

– दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति।

– शराब के लिए होलोग्राम की खरीदी भारत सरकार के उपक्रम से होगी।
– स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाइयों एवं कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन।

Hindi News / Raipur / CG News: प्रदेश के इन कर्मचारियों के लिए मानदेय का ऐलान, हर महीने हाथ आएगी मोटी सैलरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.