scriptCG Navratri: चलो माता के दरबार.. डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चल रही नि:शुल्क बसें, CM साय ने भेजी माता को सुहाग भेंट | CG Navratri: Let's go to Mata's court.. Free buses running for | Patrika News
रायपुर

CG Navratri: चलो माता के दरबार.. डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चल रही नि:शुल्क बसें, CM साय ने भेजी माता को सुहाग भेंट

CG Navratri: डोंगरगढ़ जिले में प्रसिद्ध मां बलेश्वरी देवी के दरबार में इस बार भी हजारों भक्त पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, नवा रायपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

रायपुरOct 05, 2024 / 12:47 pm

Shradha Jaiswal

cg updates
CG Navratri: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ जिले में प्रसिद्ध मां बलेश्वरी देवी के दरबार में इस बार भी हजारों भक्त पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, नवा रायपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। विशेष रूप से युवाओं की टोलियों ने यात्रा में जोश और ऊर्जा का नया माहौल बना दिया है। भक्तों का कहना है कि गरबा से ज्यादा सुकून माता के दरबार में पैदल चलने से मिलता है।
यह भी पढ़ें

CG Navratri 2024: मां तो मां होती है इसलिए… एक मंदिर के गर्भगृह में काली-महामाया साथ विराजमान

CG Navratri: डोंगरगढ़ की इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, और बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। एक युवती ने कहा, मां बलेश्वरी के आशीर्वाद के लिए पैदल यात्रा करना जीवन का सबसे बड़ा अनुभव है। गरबा नृत्य में आनंद आता है, लेकिन इस यात्रा में आध्यात्मिक शांति और सुकून मिलता है। इस साल डोंगरगढ़ की इस यात्रा में नवा रायपुर और ग्रामीण क्षेत्रों की भी विशेष भागीदारी देखने को मिली है। इन क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में भक्त यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। कई जत्थे नवा रायपुर से डोंगरगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं और मार्ग में अन्य गांवों से भी श्रद्धालु जुड़ते जा रहे हैं।

CG Navratri: सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम

यात्रा के दौरान प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। जगह-जगह विश्राम स्थल बनाए गए हैं, जहां भोजन, पानी और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। एक भक्त ने बताया, हमारी यात्रा बहुत आरामदायक रही। प्रशासन ने विश्राम के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिससे यात्रा में कोई कठिनाई नहीं हुई।
रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक कालीमाता मंदिर के सामने मातारानी के जयकारे के बीच मां बलेश्वरी का दर्शन कराने के लिए चार नि:शुल्क बसों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा ध्वज लहराकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बस में बढ़कर यात्रियों को नवरात्र पर्व की शुभकामना देते हुए मां बलेश्वरी को सुहाग की सामग्री अर्पण करने के लिए एक महिला यात्री को भेंट किया।
यह भी पढ़ें

Kalash Sthapana 2024: जानें इस नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मां शैलपुत्री का भोग प्रसाद

चार नि:शुल्क बसों को CM साय ने भगवा ध्वज लहराकर किया रवाना

नवरात्र पर्व में काली माता अन्नदान भण्डारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) की अगुवाई में लोगों को माता का दर्शन कराने की सेवा शुरू की गई है। डोंगरगढ़ दर्शन-9 का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर करते हुए मुख्यमंत्री साय ने सेवा कार्यो की सराहना की। लगातार 9वां वर्ष होने से डोंगरगढ़ दर्शन-9 नाम दिया गया। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया कि बसों को रवाना करने के पूर्व मुख्यमंत्री साय ने बस में चढ़कर प्रथम शीट पर बैठी महिला को मातारानी के लिए श्रृंगार का सामान देते हुए कहा कि आप मां बलेश्वरी को मेरी ओर से अर्पित कर छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि की कामना करना।
शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, रमेश मिरघानी, दिनेश सुंदरानी, सुनील जग्गी, संतोष शुक्ला, संदीप परिहार, गोल्डी बेदी, धीरज जोथानी, पंकज प्रधान, रोहित भारद्वाज, रवि जग्गी, मोहन धीवर, शुभम भारद्वाज सहित समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Hindi News / Raipur / CG Navratri: चलो माता के दरबार.. डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चल रही नि:शुल्क बसें, CM साय ने भेजी माता को सुहाग भेंट

ट्रेंडिंग वीडियो