bell-icon-header
रायपुर

CG Monsoon 2024: मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने चौंकाया, प्रदेश के इन 16 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, Yellow अलर्ट जारी

Monsoon Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्रफल बनने के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून के तेवर कड़े हो गए हैं। जिसके चलते आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

रायपुरAug 22, 2024 / 05:51 pm

Khyati Parihar

CG Monsoon 2024: राजधानी में बुधवार को दोपहर व शाम को हुई बारिश ने उमस से बड़ी राहत दिलाई। नियमित बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई थी और अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री पर पहुंच गया था। यही तापमान बुधवार को भी रहा। दरअसल दोपहर दो से ढाई बजे के बीच धूप खिली हुई थी और पारा चढ़ गया। दोपहर का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने 24 अगस्त से राजधानी समेत प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई है।
शाम को राजधानी के विभिन्न इलाकों में आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब 10 मिमी पानी बरस गया। सुबह से धूप खिली थी इसलिए बारिश की संभावना (Rain Alert) कम थी। मंगलवार को भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में पानी गिरा था। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। जिसके चलते अगले 48 घंटों तक उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बुधवार को बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 23 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की सम्भावना हैं।
CG Monsoon 2024
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 36 घंटों तक इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, Alert जारी

Rain Alert: 16 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट है। बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि 24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की (IMD Alert) संभावना है। रायपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
CG Monsoon 2024

CG Monsoon 2024: अब प्रदेश में सामान्य से तीन फीसदी ज्यादा

वर्षा में कमी आने के कारण प्रदेश में अब तक सामान्य से तीन फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। अब तक 855.8 मिमी पानी गिर चुका है। वहीं, रायपुर जिले में 700.2 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 5 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार इसे सामान्य माना जाएगा। 19 फीसदी कमी तक की बारिश को सामान्य माना जाता है। प्रदेश में 1050 से 1100 मिमी मानसूनी बारिश होती है। 1 जून से 30 सितंबर तक हुई बारिश मानसूनी वर्षा कहलाती है।
CG Monsoon 2024

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 36 घंटों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

प्रदेश में मानसून सुहाना बना हुआ है। कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज रक्षाबंधन के दिन कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर….
2. मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 2 दिन में एक्टिव होगा तगड़ा सिस्टम, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड!

सावन की विदाई के साथ ही प्रदेश में मानूसन पर ब्रेक लगा गया है। तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में लोग एक बार फिर अच्छी बारिश की उम्मीद जता रहे है..यहां पढ़ें पूरी खबर….

Hindi News / Raipur / CG Monsoon 2024: मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने चौंकाया, प्रदेश के इन 16 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, Yellow अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.