यह भी पढ़ें
CG News: अब हमेशा के लिए दिखती रहेगी बस्तर दशहरा की विश्व प्रसिद्ध परंपरा की झलक, देखें तस्वीरें
CG Fraud News: कूटरचना के तहत अपराध दर्ज
पुलिस के मुताबिक हैदराबाद निवासी मोहम्मद आदिल भोजानी का वर्ष 2021 में रायपुर की आफरीन सना के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद वर्ष 2022 में हैदराबाद में ही दोनों की एक बेटी अनम आदिल उर्फ एजल आदिल हुई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी अपनी बेटी को लेकर रायपुर आ गई। इसके बाद दोबारा हैदराबाद नहीं गई। इस बीच आफरीन ने रायपुर नगर निगम से अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसमें दिए गए दस्तावेजों में आफरीन ने बच्ची का जन्म स्थान हैदराबाद के बजाय रायपुर बताया था। इस तरह झूठी जानकारी देकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था। इसकी जानकारी होने पर आदिल ने कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने आफरीन के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।