scriptCG Fire News: होटल में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें Photos… | Patrika News
रायपुर

CG Fire News: होटल में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें Photos…

CG Fire News: आमानाका स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

रायपुरSep 06, 2024 / 11:05 am

Love Sonkar

raipur fire news cg news
1/6
CG Fire News: राजधानी रायपुर के आमानाका स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
cg news raipurnews
2/6
इस घटना की खबर तत्काल प्रभाव से फायर बिग्रेड वालों को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पा ली है।
cg fire latestnews
3/6
आग लगने के बाद वहां के स्टाफ ने पहले इस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।
cg latestnews
4/6
सबसे भयावह वाली बात यह थी कि इस भीषण आग से एक बड़ी घटना होते-होते रह गई। क्योंकि जहां यह आग लगने की घटना घटित हुई, और पास में ही पेट्रोल पंप भी है। आग पर फौरन काबू पा लिया गया वरना यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो जाती।
raipur bignews
5/6
यह घटना होटल में सिलेंडर फटने से हुई है। होटल में आग लगने के कारण धुएं का गुबार उठने लगा है। आग लगने से लोगों में कैसे अफरा-तफरी मची हुई है।
raipur fire news
6/6
CG Fire News: इस घटना में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आमानाका थाना पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / CG Fire News: होटल में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें Photos…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.