बता दें कि लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक का नाम फाइनल किया गया है। जबकि जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे।
नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची
जगदलपुर (सामान्य): मलकित सिंह गैदूचिरमिरी (सामान्य): डॉ. विनय जायसवाल
अंबिकापुर (अजजा): अजय तिर्की
रायपुर (अजजा): जानकी काटजू
कोरबा (महिला): उषा तिवारी
बिलासपुर (अजिव): प्रमोद नायक
धमतरी (सामान्य): विजय गोलछा
रायपुर (महिला): दीप्ति प्रमोद दुबे
दुर्ग (महिला): प्रेमलता पोषण साहू
राजनांदगांव (सामान्य): निखिल द्विवेदी
यह भी पढ़ें
CG Election 2025: BJP ने जारी की सूची.. बिलासपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों के मेयर, अध्यक्ष, पार्षद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखें
CG Election 2025: महत्वपूर्ण बैठक में हुआ फैसला
रविवार रात कांग्रेस के राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने की। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रत्याशियों की सूची तैयार होने में रात के ढाई बज गए, और इसे सुबह साढ़े चार बजे जारी किया गया। जिसमें नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है।यहां देखें पूरी List





