scriptBy Elections 2024 : विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए मंथन | Patrika News
रायपुर

By Elections 2024 : विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए मंथन

By Elections 2024 : प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया मार्गदर्शन

रायपुरOct 17, 2024 / 02:44 am

Anupam Rajvaidya

Bharatiya Janata Party
1/5
By Elections 2024 : छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक 16 अक्टूबर को रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक में मंडल, ​शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की जानकारी ली। पवन साय ने कहा कि जनता का जो विश्वास हम पर लगातार कायम है, वह विश्वास हमें बनाए रखना है।
Raipur South Assembly Seat
2/5
By Poll
3/5
By Elections 2024 : स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक श्यामबिहारी जायसवाल ने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए उपचुनाव में एक बार फिर से भाजपा की रिकॉर्ड मतों से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद सुनील सोनी, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख डॉ. अवधेश कुमार जैन, दक्षिण विधानसभा प्रभारी विजय केसरवानी, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
By Election
4/5
Chunav
5/5

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / By Elections 2024 : विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए मंथन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.