bell-icon-header
रायपुर

भाजपाइयों ने सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में रोपे धान के पौधे, प्रशासन के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन

BJP Protest In Raipur : सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से पूरी जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पानी भरे (BJP Hindi News) गड्ढों में शनिवार को धान की रोपाई कर विरोध जताया।

रायपुरAug 20, 2023 / 09:48 am

Khyati Parihar

भाजपाइयों ने सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में रोपे धान के पौधे

BJP Protest : रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से पूरी जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए पानी भरे गड्ढों में भाजपाइयों ने शनिवार को धान की रोपाई कर विरोध जताया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के रायपुरा मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों की सड़कों पर बने गड्ढों पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें

Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! कुछ ही घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश…. IMD ने जारी किया Yellow Alert

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा, पीडब्लूडी के संसदीय सचिव की अपने विभाग में कोई पूछपरख नहीं है। क्षेत्र में कोई नई सड़क तो बनी नहीं है। जो पूर्व में सड़कें बनी है उसकी मरम्मत कराने में भी स्थानीय (BJP Hindi News) विधायक असफल साबित हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, गोपी साहू, शरद राठौर, सुशील जम्बुलकर, सुमन ङ्क्षसह, जितेंद्र ठाकुर, महेंद्र अवसर व अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़ें

गर्दन पर मुक्का मारकर पिकअप ड्राइवर की हत्या करने वाला आरोपी दोस्त झारखंड से गिरफ्तार

Hindi News / Raipur / भाजपाइयों ने सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में रोपे धान के पौधे, प्रशासन के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.