bell-icon-header
रायपुर

BJP membership campaign: छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें…

BJP membership campaign: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ हजारों ने ली भाजपा की सदस्यता। यह सदस्यता अभियान देश को मजबूत बनाने का अवसर है।

रायपुरSep 04, 2024 / 01:50 pm

Love Sonkar

1/7
BJP membership campaign: छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे - इस सिद्धांत को लेकर भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी। जनसंघ के इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई।
2/7
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल में अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवशाली है। क्योंकि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बनने जा रहे हैं।
3/7
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा है। हमारी सरकारे अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है।
4/7
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है। इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर है।
5/7
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सीएम साय को दिलाई भाजपा की सदस्यता, मुख्यमंत्री ने जारी किया सदस्यता लिंक
6/7
भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले सदस्य बने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
7/7
BJP membership campaign: कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता लेकर सोमवार को सदस्यता अभियान शुरू किया।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / BJP membership campaign: छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.