bell-icon-header
रायपुर

Mahadev Satta App Scam: महादेव सट्टा ऐप में बड़ा खुलासा, 200 बैंक खातों से हो रहा था पैसों का लेन-देन

जांच एजेंसी ने प्रेस रिलिज जारी कर बताया है कि पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान 200 बैंक खातों का संचालन करने की जानकारी मिली है।

रायपुरMay 12, 2024 / 09:17 am

Kanakdurga jha

Chhattisgarh Mahadev Satta App Scam: ईओडब्ल्यू ने बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव के बैंक अकाउंट से 3 करोड़ रुपए और एक महंगी एसयूबी को सीज कर दिया है। जांच एजेंसी ने प्रेस रिलिज जारी कर बताया है कि पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान 200 बैंक खातों का संचालन करने की जानकारी मिली है। वहीं इन खातों से हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल में कोलकाता से लेकर श्रीलंका तक महादेव बुक ऐप का 20 पैनल चलाने के इनपुट मिले हैं।
इसकी जांच करने के लिए टीम को कोलकाता भेजा गया है। साथ ही श्रीलंका में चल रहे सट्टे के खेल का ब्योरा केंद्रीय गृह विभाग को भेजा गया है। वहीं अर्जुन और उसके परिजनों के नाम चल-अचल संपत्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। महादेव बुक खिलवाने वालों से दुर्ग जिला पुलिस बल के आरक्षक अर्जुन यादव और उसके आरक्षक भाई भीम सिंह को प्रोटेक्शन मनी वसूलने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच के दौरान इनपुट मिलने पर ईओडब्ल्यू ने 9 मई को मध्यप्रदेश के पचमढ़ी से अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
यह भी पढ़ें

Naxals Encounter: मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से 6 आतंकी लाखों के इनामी, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

मोबाइल ने उगला राज

ईओडब्ल्यू को अर्जुन यादव के वाट्सऐप में आरटीजीएस और फर्जी अकांउट मिले है। इसके जरिए रकम का ट्रांजेक्शन किया जाता था। इस खेल से जुडे़ पैनल ऑपरेटर रकम जमा कराते थे। इसके लिए 200 बैंक खातों का संचालन किया जाने के जानकारी मिली है। इसके संबंध में पूछताछ करने पर अर्जुन यादव ने 20 से ज़्यादा महादेव एप पैनल का संचालन करना स्वीकार किया है। इनमें से 4 श्रीलंका और 1 कोलकाता में चल रहा है।

Hindi News / Raipur / Mahadev Satta App Scam: महादेव सट्टा ऐप में बड़ा खुलासा, 200 बैंक खातों से हो रहा था पैसों का लेन-देन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.