गुढ़ियारी में स्थित करीब 4 से 5 एकड़ के मैदान में कथा सुनने की व्यवस्था की गई है। कथा स्थल एवं आने वाले लोगों की व्यस्वस्थाओं की जानकारी देते हुए आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोपहर एक से 4 बजे तक कथा होगी। 2 बजे से दरबार रहेगा। बिना टोकन नंबर के दिव्य दरबार लगेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने, खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
आयोजन मिश्रा ने बताया, कल 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कथावाचक पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री शामिल नहीं होंगे। भीड़ भाड़ के चलते 17 जनवरी से श्रीराम कथा सुनाएंगे। पुलिस सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी। पास की भी व्यवस्था की जाएगी। आने जाने वाले लोगों के लिए 6 गेट की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिदिन भंडारा होगा। पार्किंग के किए कोटा, गोंदवारा, और डब्लुआरएस मैदान (WRS Ground )में व्यवस्था की गई है।
जानिए कौन हैं बागेश्वर धाम?
मध्यप्रदेश के धतरपुर जिले के ग्राम गड़ा में बागेश्वर धाम स्थित है। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishna Shastri) भक्तों को देखकर ही बता देते हैं कि उन्हें क्या समस्या है। बागेश्वर धाम में रोजाना हजारों की तादाद में लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए लंबी- चौड़ी लाइन लगती है। और बाद में पंडित धीरेंद्र भक्तों से मिलकर एक पर्ची बनाते हैं जहां वो उनकी परेशानियों को लिख देते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का ये अंदाज देख लोग सोशल मीडिया में हैरान हैं। दूसरे प्रदेशों से भी लोग बागेश्वर धाम को एकबार देखने आ रहे हैं।