10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: सुशासन तिहार में मारपीट, बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बेरिकेट पटका, सामने आया वीडियो

Raipur Sushasan Tihar: सुशासन तिहार अभियान के तहत बिरगांव नगर निगम में आयोजित समाधान शिशिर में जमकर हंगामा हुआ है। भड़के बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई…

2 min read
Google source verification
Raipur News, Sushasan tihar

सुशासन तिहार में मारपीट ( Photo - Patrika )

Raipur News: रायपुर जिले के बिरगांव नगर निगम के सुशासन तिहार शिविर में जमकर मारपीट हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक के सामने भिड़ गए। हालत इस कदर बिगड़ गए कि भड़के बीजेपी ने कार्यकर्ताओं ने पुलिस बेरिकट को पटक दिया। ( Raipur News) इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया। जिसके बाद स्थिति को काबू किया गया।

Raipur Sushasan tihar: पटक दिया बेरिकेट

इस घटना क्रम का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार्यकर्ता गुस्से में आकर मंच पर हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट पटकर कर जमकर किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन तिहार अ​भियान के तहत समाधान कैंप का आयोजन बिरगांव नगर निगम कैंपस में आयोजित किया गया था। लेकिन शिविर में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति के बाद माहौल​ बिगड़ गया।

देखें वीडियो

लगातार आ रही विवाद की खबरें

सुशासन तिहार में विवाद को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। कभी ग्रामीण सरकारी अफसरों को बंधक बना लेते हैं तो कभी विधायक सांसद अफसरों को खुले मंच से सस्पेंड करने के आदेश दे रहे हैं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से पहला मामला सामने आया था जहां पट्टे की मांग को लेकर आक्रोशित हुए लोगों ने सरकारी अफसरों को भवन में बंधक बनाकर रख लिया। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई भी की।

तेजी से वायरल हो रहा सांसद का ये वीडियो

सुशासन तिहार शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार अफसरों की क्लास ले रहे हैं। वहीं उनका वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा मामला गोबरा नवापारा का है जहां सांसद ने भरे मंच से रेंजर को नोटिस जारी करने और सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। स्कूल में बॉड्रीवाल बनाने के मामले में सांसद ने जब सवाल किया तो पता चला कि जिम्मेदार रेंजर शिविर में आया ही नहीं। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।