
डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं-2 में अमलेश और दीक्षा।
2023 की शुरुआत अनुज शर्मा स्टारर मोर यार सुपर स्टार से हुई और समापन मिस यू माय स्वीटहार्ट से हो रहा है। इस तरह इस साल छोटी-बड़ी 20 फिल्में रिलीज हुईं जिसमें से अमलेश नागेश स्टारर ले सुरू होगे मया के कहानी और गुईयां ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े। ले सुरू होगे... ब्लॉकबस्टर साबित हुई वहीं गुईयां सुपरहिट रही। इसके अलावा एडी मानिकपुरी की सरई भी लागत निकालने में सफल रही। यह साल लव स्टेारी और सस्पेंस फिल्मों के नाम रहा। 2024 में कई बड़े बजट की फिल्में आ रही हैं। इस साल मन कुरैशी पर नजर रहेगी क्योंकि उनकी कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप गई हैं। वहीं मोहिनी खवा के जोड़ी फेम दीपक साहू पहली बार बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। 2023 ने इंडस्ट्री को अमलेश जैसा सुपरस्टार दिया है। ट्रेड की मानें तो 2024में भी उनका जलवा बरकरार रहेगा।
इस साल ये फिल्में आएंगी
मोर छईयां भुईयां-2, डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं-2, बीए फाइनल ईयर, दूल्हा राजा, का इही ल मया कईथे, दंतैला, चाहत, गांव के जीरो शहर म हीरो, मांग सजा दे, भाई-भाई के मया, सतरंगी 420, माटीपुत्र, तही बनबे मोर दुल्हनिया, जवानी जिंदाबाद, तीजा के लुगरा पार्ट-2, जानकी, मोर बाई हाई फाई, सुहाग।
तीसरा शो बंद
कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं जो डिजॉस्टर साबित हुई। आलम यह था कि कमजोर ओपनिंग के बाद तीसरा शो बंद करना पड़ा। एक फिल्म तो इतनी कमजोर आई कि सिनेमा वालों ने उसे उतारकर फिर से गदर-2 लगा दी थी।
कॉमेडियंस के लिए खुली राह
अमलेश नागेश ने बड़े पर्दे पर आते ही अन्य कॉमेडियंस और के लिए रास्ता बनाया। इसमें घनश्याम मिर्झा, अनिल सिन्हा, नीतेश, अमन सागर, अनुज बघेल आदि शामिल हैं।
इनका कहना है
बिजनेस के हिसाब से इस साल ले सुरू होगे मया के कहानी, गुईयां और सरई सफल रही। ले चलहूं अपन द्वारी को शहरों में अ‘छा रिस्पांस मिला बावजूद लागत नहीं निकाल पाई।
लकी रंगशाही, डिस्ट्रीब्यूटर
Published on:
28 Dec 2023 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
