bell-icon-header
रायपुर

AI Edge Formula: 12वीं की छात्रा ने निकाला एआई बेस्ट बॉयोलॉजिकल एज फॉर्मूला, लोगों को होगा ये फायदा

AI Edge Formula: इस मॉडल से हमें लोगों की वह उम्र जान पाएंगे जिनके बारे में किसी को जागरूकता नहीं रहती। अगर समय रहते किसी को पता चल जाए कि शरीर की उम्र क्या है तो इलाज में लाभ होगा

रायपुरSep 21, 2024 / 03:14 pm

Shradha Jaiswal

ताबीर हुसैन: AI Edge Formula: आमतौर पर हम किसी की क्रोनोलॉजिकल उम्र ही जानते हैं, लेकिन एक होती है बॉयोलॉजिकल एज। यह किसी इंसान की भीतरी उम्र होती है। जिससे पता चलता है कि वह कितना सेहतमंद है। शैलेंद्र नगर निवासी 12वीं की छात्रा वंशिका डिगानिया ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग बेस्ड आरोग्यनेक्स मॉडल बनाया है जिससे व्यक्ति की बॉयोलॉजिकल एज पता की जा सकेगी।

AI Edge Formula: वंशिका को ऐसे मिली सफलता

उनके इस रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और राइज ग्लोबर विनर घोषित किया गया। उन्हें पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी। वंशिका ने बताया कि इस एआई एप्लीकेशन बेस्ड मॉडल बनाने के लिए मुझे बहुत सारे रिसर्च पेपर पढऩे पड़ेे। कई साइंटिफिक आइडियाज को पढ़ा। निजी स्कूल की इस छात्रा के मार्गदर्शक सुशील पांडेय हैं। वंशिका के पिता स्व. विक्रम डिगानिया और मां श्रेया डिगानिया हैं।

दुनिया के किसी भी कॉलेज में 4 साल तक मुफ्त पढ़ाई का लाभ

वंशिका को इस स्कॉलरशिप से कई फायदे मिलेंगे। इसमें दुनियाभर में किसी भी कॉलेज में 4 साल तक की पढ़ाई मुफ्त रहेगी। इसके अलावा अक्टूबर में लंदन में प्रस्तावित रेसिडेंसियल समिट में नि:शुल्क प्रवेश शामिल है। उन्हें एक ऐसी कम्युनिटी भी मिलेगी जहां वे बड़े और नामी लीडर्स के साथ कोलेबे्रशन कर पाएंगी और अपनी वैज्ञानिक सोच पर काम करने के लिए फंडिंग हासिल कर पाएंगी।

क्या फायदा होगा

इस मॉडल से हमें लोगों की वह उम्र जान पाएंगे जिनके बारे में किसी को जागरूकता नहीं रहती। अगर समय रहते किसी को पता चल जाए कि शरीर की उम्र क्या है तो इलाज में लाभ होगा। कैंसर या इसी तरह की अन्य बीमारियों में डॉक्टर दवा की डोज शरीर की उम्र के हिसाब से देते हैं। हो सकता है किसी बीमारी की वजह से व्यक्ति की उम्र 40 वाले के बराबर हो लेकिन जन्म के हिसाब से वह 30 साल का हो। इस मॉडल से जन्मतिथि की बजाय शरीर की वास्तविक उम्र पता की जा सकेगी।

14000 छात्रों ने किया था आवेदन

इस छात्रवृत्ति स्पर्धा के लिए दुनियाभर से 14000 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से 300 का चयन फाइनललिस्ट के तौर पर हुआ था। इसमें से 100 विजेता घोषित किए गए। भारत से 4 छात्र शामिल हैं, जिनमें से एक रायपुर की वंशिका है। राइज नाम की अंतरराष्ट्रीय संस्था का उद्देेश्य युवाओं की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।

Hindi News / Raipur / AI Edge Formula: 12वीं की छात्रा ने निकाला एआई बेस्ट बॉयोलॉजिकल एज फॉर्मूला, लोगों को होगा ये फायदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.