रायपुर

AAP ने गोपाल साहू को दी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी में 26 नए सदस्य शामिल, देखें LIST

AAP Chhattisgarh: आज आम आदमी पार्टी ने नए चेहरों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। वहीं पदाधिकारियों की सूची पार्टी की ओर से जारी कर दिया है…

रायपुरJul 09, 2024 / 06:47 am

चंदू निर्मलकर

AAP Chhattisgarh: आम आदमी पार्टी अब नए सिरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। इसी शुरुआत प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करने के साथ कर दी है। दरअसल आज आम आदमी पार्टी ने नए चेहरों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। वहीं पदाधिकारियों की सूची पार्टी की ओर से जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें

CG Cabinet Minister: आखिर क्यों रुका विष्णु मंत्रिमंडल का विस्तार? पूर्व CM बघेल ने बताई यह बड़ी वजह…मचा बवाल

AAP Chhattisgarh: जारी सूची के अनुसार गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा कदम है।

AAP Chhattisgarh: जसबीर सिंह को बनाया प्रदेश महासचिव

आम आदमी पार्टी ने गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जसबीर सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद खान को प्रदेश महासचिव, नंदन सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और सूरज उपाध्याय को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
पता होगा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया था, जिसमें आप के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने इस्तीफा देने के चंद महीने बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। शीर्ष नेतृत्व के इस्तीफे के बाद पर आप ने पार्टी का प्रदेश में नए सिरे से गठन किया है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी किस तरह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती है।

Hindi News / Raipur / AAP ने गोपाल साहू को दी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी में 26 नए सदस्य शामिल, देखें LIST

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.