scriptहाईवे पर 100 की रफ्तार में वाहन चला रहे थे 70 चालक, पुलिस की नजर पड़ी तो….. | 70 drivers were driving on the highway at a speed of 100 | Patrika News
रायपुर

हाईवे पर 100 की रफ्तार में वाहन चला रहे थे 70 चालक, पुलिस की नजर पड़ी तो…..

रायपुर के आउटर इलाकों में इन दिनों वाहन चालक 100 की स्पीड से फर्राटा भर रहे हैं। इससे आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस शहर के 10 चौराहों पर कई दिनों से हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब इन्होंने पिछलों दो दिन से आउटर इलाकों में हाई स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसमें पहले दिन 75 और दूसरे दिन 70 वाहन चालकों का चालान काटा गया है।

रायपुरMar 17, 2020 / 01:25 am

Dhal Singh

हाईवे पर 100 की रफ्तार में वाहन चला रहे थे 70 चालक, पुलिस की नजर पड़ी तो.....

हाईवे पर हाई स्पीड वाहन के खिलाफ कार्रवाई

रायपुर. शहर से लगे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार 100 से अधिक रहती है। इसके चलते इन मार्गों में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं और लोग असमय मौत के शिकार होते हैं। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को इन मार्गों पर हाई स्पीड वाहन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस दो दिन से अधिक स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दूसरे दिन पुलिस ने मंदिरहसौद मार्ग में चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की स्पीड की जांच की। जांच में जिन वाहनों की स्पीड निर्धारित गति सीमा से अधिक पाई गई, उनके खिलाफ चालान काटा गया। दिनभर में पुलिस ने हाईस्पीड वाले 70 वाहनों के खिलाफ चालान कार्रवाई की।
पहले दिन 75 वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से भारी वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस दौरान नेशनल हाइवे 53 में रायपुरा चौक, रिंग रोड नंबर-3, राजू ढाबा के पास और राज्य उत्सव टर्निंग के पास वाहनों की रफ्तार की जांच की गई। इस दौरान कुल 75 चौपहिया वाहन अधिक रफ्तार में चलते मिले। इनसे पुलिस ने 80 हजार रुपए फाइन वसूला था।
हाईवे में ज्यादा मौतें
रायपुर से महासमुंद, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और बलौदाबाजार प्रमुख हाइवे हैं। इन मार्गों से शहर में प्रवेश करते और निकलते समय भी वाहनों की रफ्तार सामान्य से अधिक रहती है। इससे सड़क दुर्घटना ज्यादा होती है। सड़क हादसों में मरने वाले 50 फीसदी लोग इन्हीं मार्गों में दुर्घटना के शिकार हुए हैं।
दूसरे राज्य की गाडि़यां ज्यादा
चारों प्रमुख हाइवे से निकलने वाले अधिकांश भारी वाहन दूसरे राज्यों के पासिंग वाले होते हैं। लंबा सफर और जल्दी पहुंचने के चक्कर में अधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं। अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही हादसे अधिक होते हैं।
10 चौराहों के बाद अब आउटर पर फोकस
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के दस चौराहों को आदर्श चौराहा घोषित किया है। इन चौराहों से गुजरते समय वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। ट्रैफिक पुलिस ने इन चौराहों पर नियमित रूप से कार्रवाई कर रही है। खासकर बिना हेलमेट, तीन सवारी, गलत दिशा आदि बिंदुओं पर चालान कर रही है। इन चौराहों के अतिरिक्त पुलिस ने अब हाइवे में फोकस करना शुरू कर दिया है। सतीश सिंह ठाकुर, डीएसपी-ट्रैफिक, रायपुर ने बताया कि हाईवे में सामान्य से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हेलमेट के अलावा अब अधिक रफ्तार वालों पर भी फोकस किया जा रहा है।

Hindi News / Raipur / हाईवे पर 100 की रफ्तार में वाहन चला रहे थे 70 चालक, पुलिस की नजर पड़ी तो…..

ट्रेंडिंग वीडियो